Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shab-e-Barat 2025 Mubarak Messages: मगफिरत की रात है शब-ए-बारात, इन संदेंशो के साथ दें अपनों को मुबारकबाद
Shab e barat 2025 Quotes and Wishes : इस्लामिक कैलेंडर में कुछ खास रातों को बहुत अहमियत दी जाती है, जिनमें से एक है शब-ए-बरात। यह इबादत, मगफिरत (माफी) और बरकत की रात मानी जाती है और इसे शाबान महीने की 14वीं और 15वीं रात को मनाया जाता है। इस साल शब-ए-बरात 13 फरवरी 2025 को है।
इस पाक रात में मुसलमान नमाज, कुरान की तिलावत और दान-पुण्य करते हैं। इसे गुनाहों की माफी और रहमत की रात भी कहा जाता है। इस मौके पर अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को मुबारकबाद देना एक खूबसूरत रिवाज है। अगर आप भी इस खास रात पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हमारे बताए कोट्स और शायरियों से मदद ले सकते हैं।

शब-ए-बारात मुबारक मैसेज (Shab-e-Barat wishes in Hindi)
1. मुबारक हो आपको 'शब-ए-बारात'!
आज की शब रौशनी की जरूरत नहीं
आज चांद आसमान से मुस्कुराएगा,
तुम दुआओं का सिलसिला जारी रखना
रहमतों का गुलिस्तां जमीं पर आएगा
शब-ए-बारात मुबारक!
2. रहमतों की आई है रात
दुआ है आप सदा रहें आबाद
दुआ में रखना हमें भी याद
मुबारक हो आपको 'शब-ए-बारात'!
3.रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
आपको हमारी तरफ से,
शब-ए-बारात मुबारक!
4. शब-ए-बारात मुबारक!
रहमतों की आई है रात,
नमाजों का रखना साथ,
मनवा लेना रब से हर बात,
दुआ में रखना हमें भी याद।
शब-ए-बारात मुबारक!
5. जवाब खुदा है हर सवाल का,
तु नए-नए सवाल ना बना,
ये रहमत की रात है बंदे
तु वबाल ना बना।
शब-ए-बारात मुबारक!
शब-ए-बरात कोट्स (Shab-e-Barat Quotes in Hindi)
1. आज की शब रौशनी की जरूरत नहीं
आज चांद आसमान से मुस्कुराएगा,
तुम दुआओं का सिलसिला जारी रखना
रहमतों का गुलिस्तां जमीं पर आएगा
शब-ए-बारात मुबारक!
2.अगर आप खुद को माफ कर सकते हैं
तो आप दूसरों को भी माफ कर सकते हैं
'शब-ए-बारात' आपको मुबारक हो!
3. दुआ है कि इस शब-ए-बरात पर आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए. शब-ए-बरात मुबारक हो!
4. खुदा के रहम से बढ़कर कुछ नहीं, इस रात बस तौबा कर लो. शब-ए-बरात मुबारक हो!
5. सबको खुश देखो, खुश रहो और खुशियां बांटो, शब-ए-बरात मुबारक हो!
शब-ए-बरात व्हाट्सअप स्टेट्स (Shab-e-Barat Whatsapp Status in Hindi)
1.रात है दुआ की, रात है माफी की, इस रात की हर घड़ी मुबारक हो.
2.जो मांगा वो मिले, ये जरूरी नहीं, जो अल्लाह ने दिया, वो बेहतरीन है शब-ए-बरात मुबारक हो!
3.इस मुबारक रात में अल्लाह से दुआ है कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे.
4.गुनाहों की माफी मांग लो इस पाक रात में, शब-ए-बरात रहमतों का पैगाम लाती है.
5.मेरा अल्लाह तेरी दुनिया की हर खुशी दे तुझे, तेरी झोली खुशियों से भर दे.
6.माफ कर देना गलती से जो दिल दुखाया हो, इस रात में हम सबको अल्लाह की रहमत मिले.
7.शब-ए-बरात का मौका फिर ना आए, इस रात में खुदा से अपने गुनाह माफ करवाए.
8.जो लोग तुम्हें अपनी दुआओं में याद रखते हैं, उन्हें कभी मत भूलना। शब-ए-बरात मुबारक हो!
9.इस खास रात में बस अल्लाह से यही दुआ है, कि आपकी झोली दुआओं और रहमतों से भर दे.
10.जो पास नहीं है, उन्हें अपनी दुआओं में रखना, शब-ए-बरात की बरकतें तुम्हारे घर पर बरसे.
11.जो बुरा किया, उसे भूल जा, जो अच्छा किया, उसे याद रख, इस पाक रात में हर किसी को माफ कर दे.
12.जिन्होंने तुम्हें दर्द दिया, उन्हें भी दुआ में शामिल करो, शब-ए-बरात यही सिखाती है.
13.इस मुबारक रात में अपने गुनाहों की माफी मांगो, क्योंकि अल्लाह बड़ा रहमदिल है.
14.शब-ए-बरात रहमत की रात है, खुदा से रहमत मांग लो, बख्शिश मांग लो.
15.ये रात गुनाहों से तौबा की रात है, अपने दिल से नफरतें निकाल दो



Click it and Unblock the Notifications
