Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shab-e-Qadr Mubarak Wishes: रहमतों की रात है शब-ए-कद्र, शायराना अंदाज़ में दें मुबारकबाद
Shab-e-Qadr Mubarak Wishes in Hindi: कल ही की बात लगती है जब रमज़ान महीने का आगाज हुआ था और अब देखते ही देखते यह अपने अंतिम पड़ाव में आ गया है। यह पूरा महीना हर मुसलमान के लिए ये दुआओं व बरकत का होता है। इस दौरान मुस्लिम पांचों वक्त की नमाजें अता करते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, रोजे रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करते हैं। रमज़ान महीने में आने वाली शब-ए-कद्र की रात की भी ख़ास महत्ता बताई गयी है।
रमज़ान की सबसे ख़ास रात होती है शब-ए-कद्र की रात। अकीदतमंदों का यह भरोसा है कि इस दिन की गयी इबादत जरूर कबूल होती है। ऐसा कहा जाता है कि शब ए कद्र में ही अल्लाह तआला ने नबी ए पाक पर कुरआन मजीद नाजिल (उतारा) किया था। यही वजह है कि इस्लाम में इस रात को इबादत की रात माना जाता है। इस एक रात में की गयी इबादत का कई हजार गुना सवाब मिलता है।

रमजान के महीने में आखिरी दस रातों की विषम संख्या वाली रातों में से कोई एक शब-ए-कद्र यानी लैलतुल कद्र की रात होती है। वैसे भारत में 27वीं रात पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इस लिहाज से इस साल भारत में 6 अप्रैल 2024 को शबे कदर की रात होगी। गणना के अनुसार इस रात में इबादत का सवाब 83 साल और 4 महीने की इबादत के बराबर होता है। शब-ए-कद्र के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों के साथ मुबारकबाद जरूर भेजें।
Shab-E-Qadr Mubarak 2024 Wishes in Hindi
1.
लैलतुल-कद्र 2024
मुबारक

2.
शब-ए-कद्र 2024
मुबारक
3.
कद्र कर लो ऐ मोमिनों तुम इस रात की,
है फजीलत बयान कुरान में इस रात की।
बख्श देगा वो तुम्हारें सब गुनाह आज शब,
होगी पूरी हर दुआ बेशक आज इस रात की।।
"शब-ए-क़द्र 2024 मुबारक हो"

4.
ये कलामे इलाही जिस रात नाजिल हुआ,
दिल में मेरे सुकून उस वक्त दाखिल हुआ।
आज गिड़गिड़ाकर मौला से माफी मांगनी है,
कई महीनो की इबादत का शर्फ़ हासिल हुआ।।
"शब-ए-क़द्र 2024 मुबारक हो"
Laylatul Qadr Shayari Wishes in Hindi

5.
आपकी जिंदगी रमजान के महीने की तरह नेकियों से भरी रहे।
शब-ए-कद्र मुबारक
6.
शब-ए-कद्र के मौके पर अल्लाह आपको
अपनी बेहतरीन नेमतों से नवाजे

7.
अल्लाह आप सभी को हमेशा खुश रखें और अपनी पनाह में रखें आमीन!
शब-ए-कद्र मुबारक
Shab-E-Qadr Mubarak Shayari in Hindi

8.
सालों के बराबर अकेली रात है ये,
सबसे बड़ी बेशक खुदा ही ज़ात है ये।
वही है हर चीज पर कादिर यहां,
उसी ने बनाए बिगाड़े हालात है ये।।
मुबारक हो"

9.
सालों के बराबर अकेली रात है ये,
सबसे बड़ी बेशक खुदा ही ज़ात है ये।
वही है हर चीज पर कादिर यहां,
उसी ने बनाए बिगाड़े हालात है ये।।
"शब-ए-क़द्र 2024 मुबारक हो"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
