Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Shani Gochar 2025 : 29 मार्च को शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का काटेगा बुरा वक्त, चमकेगी किस्मत
Shani Gochar 2025 in Meen : मार्च महीने के अंतिम दो दिन ज्योतिष और धर्म के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 29 मार्च को शनि देव, जो सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलते हैं, ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
इस गोचर के साथ ही मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति से पंचग्रही योग बनेगा। संयोगवश, चंद्रमा भी उस समय मीन राशि में स्थित होंगे। इस दुर्लभ योग के कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा। विशेष रूप से मिथुन और कुंभ सहित पांच राशियों के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर शनि के इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि: करियर में उन्नति और संपत्ति लाभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। नौकरी में बड़े अधिकार मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, भूमि और भवन से संबंधित नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा। वाणी में सकारात्मकता बनाए रखें, इससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशि: कानूनी मामलों में सफलता
मिथुन राशि के जातकों को शनि गोचर से कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। यदि कोई मुकदमा लम्बे समय से अटका हुआ है, तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और व्यापारिक यात्राएं लाभकारी होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत न करें। व्यापार में भी अनुकूलता बनी रहेगी। इस समय निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
कन्या राशि: निवेश में लाभ और करियर ग्रोथ
शनि गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे व्यवसाय में आर्थिक वृद्धि होगी। इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
धनु राशि: व्यापार में अप्रत्याशित लाभ
धनु राशि के जातकों को शनि गोचर से व्यवसाय और करियर में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और व्यावसायिक यात्राएं फलदायी रहेंगी। निवेश करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अधिकार बढ़ने की संभावना है। किसी पुरानी समस्या का समाधान भी संभव है। हालांकि, वाहन चलाते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ
शनि का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी में सराहना मिलेगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे और प्रतिद्वंद्विता में बढ़ोतरी होगी। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में जल्दबाजी न करें, निर्णय सोच-समझकर लें। इस दौरान वाणी पर संयम बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
