Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Shani Jayanti 2023 Upay: शनि की साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए करें ये उपाय
शनि देव (Shani Dev) कर्मफल के देवता और न्यायाधिकारी देव हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, वो लोगो को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं, वहीं जब शनि देव की नजर किसी पर भी टेढ़ी हो जाती है तो वो इंसान बर्बाद हो जाता है। इसलिए कोई भी शनिदेव को नाराज नहीं होने देता है। शनिदेव के नाराज हो जाने से उनके जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है। शनि देव को खुश करने में लोग पूजा-अर्चना करते हैं। 19 मई 2013 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव की जयंति पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से आप मुक्ति पा सकते हैं। आपने ज्योतिष में शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के बारें में सुना ही होगा, इसका नाम सुनकर लोग घबरा जाते हैं। क्योंकि ये जिस किसी के जीवन में आ जाती है उसका जीवन कष्टों से भर जाता है।

साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ ही शारीरिक और मानसिक पीढ़ा भी होती है। अगर आप भी अपने जीवन से शनि से जुड़े इन दोनों दोषों के कारण काफी परेशान है तो यहां बताए जा रहे उपाय को आप शनि जयंति के दिन करके इनसे मुक्ति पा सकते हैं, इसके साथ ही शनिदेव का आर्शिवाद भी आप पर बना रहेगा-
हनुमान चालीसा का पढ़े पाठ
शनि जयंती के दिन आप हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही शनि चालीसाभी पढ़ें। इससे हनुमान जी का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही आप शनि देव के प्रकोप से बच सकते हैं और आपके कष्टों का निवारण होगा।
शनि मंत्रों का करें जाप
शनि जयंती पर आप शनि मंत्रों का जाप करें। मंत्रों के जाप से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपना क्रोध आप पर कम कर देते हैं।
आपको 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना है। जिससे आपके जीन की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
रुद्राक्ष धारण करें
शनि जयंती पर आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इससे आपको दो तरह के फायदे मिलेंगे। पहला इससे भगवान शिप की कृपा आप पर रहेगी, दूसरा शनि देव भी आप से प्रसन्न हो जाएंगे। जब शनि देव के खुश होंगे तब आप पर सुखों की वर्षो करेंगे।
नीलम रत्न को धारण करें
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है और उससे मिलने वाले कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप शनि जयंती के दिन ज्योतिष की सलाह लेकर नीलम रत्न को धारण करें। धारण करने के लिए आप शनि मंत्रों का उच्चारण करें।
काले घोड़े की नाल
शनि देव के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए शनि जयंती पर काले घोड़े की नाल से मंत्रों से पूजित करके अपने घर, कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर लगाएं, इससे शनि संबंधी कष्टों से मुक्ति मिलती है वही चमत्कारिक लाभ देखने को मिलता है।
शनि जयंती पर कौऐ को मीठी रोटी और किसी काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाएं, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से जुड़े कष्टों से निजात मिलती है।
तेल और छायापात्र का दान
शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाए तो उनकी कृपा आप पर होती है। वहीं अगर आप ने तेल का दान भी दिया है तो शनि देव आप से प्रसन्न रहेंगे। कुंडली के शनि दोषों का निवारण होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
