Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Shani Jayanti : शनिदोष हो या परिवार में कलह, उड़द दाल के इन उपायों से हल होगी समस्या
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने से आपका जीवन न सिर्फ सरल हो जाएगा। बल्कि आपकी लाइफ की कई समस्या भी दूर हो सकती हैं। दरअसल जीवन में हमारे नक्षत्र, कुंडली दोष के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अलग-अलग समस्याओं से निपटने के लिए आप शनिवार के दिन काली उड़द के दाल के इन उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपका शनिदोष कम होगा, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन उड़द के दाल के उपायो के बारे में...

शनिवार के दिन करें उड़द दाल के ये उपाय
1. आर्थिक तंगी के लिए उपाय
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी है और आप इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो लगातार 21 शनिवार के दिन आप उड़द दाल का ये उपाय कर सकते हैं। आपको शाम के समय मुट्ठी भर उड़द की दाल में एक चुटकी सिंदूर मिलाना है। फिर इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। लेकिन घर वापस आते समय गलती से भी पीछे न देखें।
2. धन वृद्धि के लिए उपाय
धन वृद्धि के लिए शनिवार के दिन उड़द दाल पीसकर उसके दो भल्ले बनाएं। इसके बाद इन भल्लों पर सिंदूर और दगी लगातार पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके बाद सीधे अपने घर आ जाएं। इस उपाय को 11 शनिवार के दिन करें। जल्द ही आपके घर में धन की वृद्धि होने लगेगी।
3. शनिदोष दूर करने का उपाय
अगर आप पर या किसी पर भी शनिदोष है और इसके प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो आप हर शनिवार किसी जरुरतमंद को उड़द की दाल दान करें। इसके अलावा आप शनिवार के दिन जिस व्यक्ति पर शनिदोष है उसके सिर के ऊपर से 3 बार उड़द दाल घूमाकर पक्षी को खिला दें। ऐसा करने से शनिदोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
4. जीवन की बाधाओं को दूर करने का उपाय
जीवन में किसी भी तरह की आ रही बाधाओं को खत्म करने के लिए आप शनिवार के दिन अपने बिस्तर के नीचे सरसों के तेल को किसी कटोरी में रख दें। अगले दिन इस तेल में उड़द दाल के गुलगुले बनाकर काली गाय या कुत्ते को खिला दें।
5. नौकरी और करोबार में तरक्की का उपाय
अगर आपका व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है या ऑफिस में आपको तरक्की नहीं मिल रही है। ऐसे में आप शनिवार के दिन लोहे की किसी चीज को अपने ऑफिस में रख दें और फिर इसके बाद उसके ऊपर उड़द दाल के दाने से स्वस्तिक का निशान बना कर उसी स्थान पर रखें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
