Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें भक्तिमय संदेश, शनिदेव होंगे प्रसन्न
Shani Jayanti 2025 Wishes : इस वर्ष शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि देव का जन्म दिवस मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था। शनि देव को कर्म फलदाता कहा जाता है, जो मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
इस दिन विधिवत पूजा, व्रत और मंत्रोच्चारण करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। शनि जयंती पर तिल, तेल, काले वस्त्र और काली उड़द का दान विशेष फलदायी माना जाता है।
इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शनि देव की कृपा और आशीर्वाद से भरपूर भक्तिमय संदेश भेजें और उनकी खुशहाली की कामना करें।

शनि जयंती की शुभकामनाएं (Shani Jayanti 2025 Wishes in Hindi)
1. हे शनि देव तेरी जय जयकार
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी, ग्रह मंडल के तुम बलिहारी
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार।
शनि जयंती की शुभकामनाएं !
2. कैसे कह दूं मेरी हर दुआ बेअसर हो गई
मेरे ऊपर जब भी कष्ट आया, तो मेरे शनिदेव को खबर हो गई।
शनि जयंती की शुभकामनाएं !
3. सदा तुम पूरी मेरी हर एक आस करना
हे शनिदेव तुम मुझे न निराश करना
तेरी भक्ति से मिलता है आत्मा को आराम
आपकी कृपा से रंक भी हो जाए राजा समान।
शनि जयंती की शुभकामनाएं !
4. हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले,
कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले,
स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे,
सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे।
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
5. हे शनि तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आंख मिलाए किसकी है मजाल,
सूर्य के हो पुत्र तुम और छाया के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल।
शनि जयंती की शुभकामनाएं !
6. ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।
शनि जयंती की शुभकामनाएं !
7. हे दाढ़ी-मूछों वाले, लंबी जटाएं पाले,
हे दीर्घ नेत्रवाले, शुष्कोदरा निराले,
भय आकृति तुम्हारी, सब पापियों को मारे,
स्वीकारो नमन हमारे, हे शनि भक्तों के रखवाले.
शनि जयंती की हार्दिक बधाई
8. इस शनि जयंती पर भगवान शनि से दुआ है कि आपके जीवन से सभी दुख और परेशानियाँ दूर हो जाएं और सुख-शांति का वास हो।
9. शनि जयंती के इस खास दिन पर हम सब मिलकर भगवान शनि से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारी कठिनाइयों को दूर करें।
10. आप पर सदा रहे शनि देव की कृपा
मिट जाएं कष्ट, घर में हो खुशहाली
शनि जयंती की शुभकामनाएं
11. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
शनि जयंती की शुभकामनाएं
12. जग में दोनों है महान, एक शनि दूजे हनुमान,
कृपा करो कृपानिधान, सभी का करो कल्याण
शनि जयंती की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications