Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Shani Jayanti 2024: शनिदेव हुए नाराज तो कष्ट से भर देंगे जीवन, शनि जयंती पर भूलकर भी न करें यह काम
Shani Jayanti Ke Din Kya Na Kare: हिंदू धर्म में शनि जयंती को अत्यंत ही पुण्यदायी एवं शुभ माना गया है। शनि जयंती पर कुछ खास नियम का बहुत ही कड़ाई से पालन करना चाहिए, नहीं तो शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक शनि जयंती 6 जून दिन गुरुवार 2024 को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर भगवान शनि देव को प्रसन्न करना है तो उनकी विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करनी होगी और शास्त्रों के द्वारा बताए गए कुछ विशेष बातों का ध्यान पूर्वक पालन करना होगा।

Shani Jayanti Ke Niyam: Shani Jayanti Par Kya Na Kare
* शनि जयंती के पावन पर्व पर कुछ लोहे के सामान झाड़ू, कैंची, तेल, नमक कुछ ज्वलनशील पदार्थ ईंधन, केरोसिन, काले जूते, काले तिल इत्यादि बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव कुपित होते हैं। इसके लेन-देन से संपूर्ण परिवार को विभिन्न प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है ।
* शनि जयंती पर घर में आए मजदूर तथा जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को बिना खाना पानी के लौटाना नहीं चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे कर्ज बढ़ता है और पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण एवं क्लेश में रहती है।
* अपने से निम्न वर्ग, मजदूर तथा सहायक कर्मचारी व्यक्ति का किसी भी प्रकार से अपमान ना करें। यह आपके लिए बहुत ही घातक साबित हो सकता है। ऐसा करने से शनि देव के बहुत से दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
* शनि जयंती के खास मौके पर पीपल, तुलसी, बेलपत्र का पत्ता, बिल्कुल भी नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने पर रोग, दोष, कष्ट समेत शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
* शनि देव की पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार के तांबे के बर्तन का उपयोग न करें। इसके साथ ही दिशा का विशेष ध्यान रखें। शनि देव की पूजा करने के समय पश्चिम दिशा में मुख रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा अर्चना के दौरान भगवान शनि देव की आँखों में आँख मिलाकर नहीं देखना चाहिए। महिलाओं को किसी भी प्रकार का तेल शनिदेव की प्रतिमा पर नहीं चढ़ाना चाहिए। उस समय केवल मंत्र पाठ या जाप करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications