Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, झेलनी पड़ेगी शनि की कुदृष्टि
पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को शनिदेव के जनमोत्स्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व बताया गया है।
इस साल शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी। यह दिन कई मायनों में ख़ास है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती के अलावा वट सावित्री व्रत भी रखा जायेगा।

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। इनकी छवि एक क्रूर और शक्तिशाली देवता की है। यही वजह है कि भक्त इन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। मगर इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि शनि महाराज कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की कृपा पाने के लिए जातक को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए।
हालांकि शनि का आशीर्वाद पाने के इच्छुक लोगों के लिए शनि जयंती उत्तम दिनों में से एक हैं। माना जाता है कि इस दिन शनि भगवान अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं। इस दिन कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है। कुछ चीजें हैं जो शनि देव को नाराज कर सकती हैं, जैसे आपका खानपान। जानकारी के आभाव में हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो शनि देव को रुष्ट कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन खासतौर पर शनि जयंती के दिन नहीं करना चाहिए।
लाल मिर्च
ये तो हम सभी जानते हैं कि शनिदेव की प्रवृत्ति उग्र है। यही कारण है कि शनि जयंती के दिन लाल मिर्च जैसे तेज और ज्वलनशील खाद्य पदार्थ का सेवन करने की मनाही है। इस दिन आप अपने भोजन में लाल मिर्च का प्रयोग करने से बचें।
दूध
सफेद दूध का संबंध शुक्र ग्रह से है जो काम इच्छाओं का कारक है। वहीं दूसरी तरफ शनि ग्रह को अध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि शनि जयंती के दिन दूध का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है।
मसूर दाल
लाल मसूर दाल को मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इस दाल का सेवन करने से जातक का स्वभाव क्रोधी हो जाता है इसलिए शनि जयंती के दिन मसूर की दाल खाने की मनाही है।
खट्टी चीज के सेवन से लक्ष्मी होंगी नाराज
साल 2023 में शनि जयंती का पर्व शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। इस बार आप शनि जयंती के दिन खट्टे स्वाद की चीजों का सेवन करने से बचें अन्यथा माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं।
शराब और मांसाहार
शनि जयंती के दिन भूल से भी मांस, मछली, अंडा, तामसिक भोजन का सेवन न करें। शराब और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहें। इनके उपभोग से शनि देव के साथ साथ माता लक्ष्मी भी क्रुद्ध होंगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
