Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कुंडली में है शनि दोष, तो शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय, शनि देव की बनी रहेगी कृपा
हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और धर्मराज के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लोगों को उनके सही गलत कामों का फल शनि देव ही देते हैं। जैसे हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, ठीक उसी प्रकार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।
शास्त्रों के अनुसार अगर आपकी राशि में शनि दोष हो, या फिर आप पर शनि भारी है तो आपके करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार में कलह जैसी स्थिति बनी रहती है। लेकिन अगर आप शनि देव को प्रसन्न रखते हैं तो वो दोष आपसे हट सकता है और आपके जीवन का हर संकट दूर हो सकता है। इतना ही नहीं आपको आपकी सभी समस्याओं से मुक्ति भी मिल सकती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हे शनिवार के दिन करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और आप पर कृपा बनाए रहेंगे।

शनिवार उपाय ( Shanivar Upay )
1. धतूरे की जड़ करें धारण
शनि ग्रह को शांत करने और अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिएशास्त्रों में धतूरे की जड़ को धारण करने की सलाह दी गई है। धतूरे की जड़ को आप किसी काले कपड़े में बांधकर गले या हाथ में पहन सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि धतूरे की जड़ को धारण करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। लेकिन ध्यान रहे आप इस धतूरे की जड़ को शनिवार के दिन ही धारण करें।
2. काला तिल, तेल और छायापात्र का दान
शनि देव को काला तिल, तेल और छायापात्र बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन इन सभी चीजों का दान करने से शनि देव खुश रहते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से जिस किसी पर शनि भारी होता है, वह दूर हो जाता है और शनि ग्रह भी शांत होता है। शास्त्रों के अनुसार इनका दान करने से शनि देव आपके सभी कष्ट दूर करते हैं।
3. शनिदेव के यंत्र की पूजा
जिस किसी के भी जीवन में करियर, आर्थिक स्थिति या व्यापार से जुड़ी समस्याएं हो, वह शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। फिर इसके बाद शनि यंत्र की पूजा करें। ऐसी मान्यता है कि शनिावार के दिन शनि देव के यंत्र की पूजा करने से लोगों के जीवन से कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।
4. सात मुखी रुद्राक्ष का उपाय
शास्त्रों के मुताबिक सात मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। शनिवार के दिन सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शनि देव आप पर अपनी कृपा बरसाए रखते हैं। इतना ही नहीं इस रुद्राक्ष को धारण करने से शनि ग्रह से संबंधित सभी दोष दूर होते हैं। सात मुखी रुद्राक्ष को शनिवार के दिन गंगा जल से साफ करके धारण करें।
5. हनुमान जी की भी करें पूजा
शनिवार का दिन भले ही शनि देव को समर्पित हो, लेकिन आपको इस दिन हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है। अगर आप की कुंडली में भी शनि दोष है तो शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की भी पूजा जरूर करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
