Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Saturday Shopping Rules: शनिवार को इन चीजों की खरीदारी से शनिदेव होते हैं नाराज, देते हैं कठोर परिणाम
हफ्ते का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता से जुड़ा दिन होता है। जैसे मंगलवार हनुमान जी को समर्पित माना जाता है, वैसे ही शनिवार शनि देव का दिन होता है।
इस दिन शनि देव महाराज को प्रसन्न करने के लिए लोग भिन्न भिन्न प्रकार के उपायों का सहारा लेते हैं। घर में किस दिन क्या चीज़ें लानी चाहिए या नहीं लानी चाहिए, वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसका भी विवरण मिलता है।

यह बेहद प्रचलित मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। जानते हैं क्या हैं इसके पीछे के कारण और कौन सी अन्या वस्तुएं खरीदना शनिवार के दिन होता है अशुभ। साथ ही जानते हैं कि शनिवार के दिन किन वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है-
शनिवार के दिन बिलकुल भी न खरीदें ये चीज़ें
शनिवार के दिन लोहे या लोहे का सामान खरीदना एकदम अशुभ माना गया है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। शनिवार को इसकी खरीदारी शनि का प्रकोप बढ़ा देती है। इससे जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। वहीं शनिवार के दिन लोहे की वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। लोहे के दान से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और नौकरी-व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना भी अशुभ परिणाम देता है। इस दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, पर इस कार्य के लिए तेल एक या दो दिन पहले ही खरीदकर रख लें।
शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदने से बचें। इस दिन इस दाल का दान कर सकते हैं, पर इसे खरीदने से अशुभ परिणाम मिलता है। इसके साथ ही रसोई में इस दिन काला तिल भी खरीदकर नहीं लाना चाहिए। काले तिल को खरीदने से कार्यों में बाधा आने लगती है।
काजल भी उन चीज़ों में से एक है जिनको शनिवार को खरीदने से शनि देव नाखुश होते हैं। विवाहित महिलाओं को ख़ास तौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि वे शनिवार के दिन काजल खरीदकर ना लायें, इससे उनके दाम्पत्य जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
शनिवार के दिन नमक खरीदना आपको आर्थिक संकट में डाल सकता है। इसदिन नमक खरीदकर घर लाने से आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है और कर्ज़े बढ़ते जाते है।
शनि देव काले कपड़े धारण किये होते हैं। इसलिए इस दिन काले कपड़े खरीदना या फेंकना शनि देव को नाराज़ करता है। इसके विपरीत इस दिन काले कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है।
शनिवार के दिन कैंची, कोयला, चमड़े का सामान, झाडू आदि भी खरीदने से बचना चाहिए।

शनिवार को इन वस्तुओं की खरीदारी होती है शुभ
शनिवार के दिन चांदी खरीदना अच्छा माना जाता है। चांदी शीतलता का प्रतीक होता है। शनिवार के दिन चांदी के आभूषणों की खरीदारी मन और जीवन को शीतल करती है।
इसके साथ ही नीलम का रत्न शनिदेव से जुड़ा होता है। नीलम रत्न की अंगूठी शनिवार को खरीदी जा सकती है। इससे जीवन में सौभाग्य आएगा।
इस दिन अपने पालतू पशुओं के ज़रूरत के सामान को भी खरीदा जा सकता है। चिड़ियों के लिए पानी का मिट्टी वाला बर्तन, जानवरों के लिए कपड़े आदी खरीदे जा सकते हैं, इससे शनि देव प्रसन्न होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
