Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Sharad Purnima 2023: आज 6 शुभ योग में मनेगी शरद पूर्णिमा, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये अचूक उपाय
Sharad Purnima 2023: हिन्दू धर्म में हर माह में आने वाली हर अमावस्या और पूर्णिमा का ख़ास महत्व होता है। आश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जायेगी। इस दिन साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव के साथ साथ मां लक्ष्मी का भी पूजन होता है। यह पूर्णिमा सर्दियों के आगमन का भी सूचक होती है। शरद पूर्णिमा की रात चांद 16 कलाओं में परिपूर्ण होता है और धरती पर अमृत की वर्षा करता है।

इस साल की शरद पूर्णिमा कई मायनों में ख़ास है। 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को शरद पूर्णिमा के दिन 6 शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ये दिन बहुत उत्तम है।
शरद पूर्णिमा 2023 का शुभ मुहूर्त
अश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू: 28 अक्टूबर 2023, सुबह 04 बजकर 17 मिनट से
अश्विन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2023, सुबह 01 बजकर 53 मिनट तक।

स्नान-दान का शुभ समय: सुबह 04 बजकर 47 मिनट से सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक।
सत्यनारायण पूजा मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 54 मिनट से सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक।
चंद्रोदय का समय: शाम 05 बजकर 20 मिनट पर
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: 28 अक्टूबर 2023, रात 11.39 - 29 अक्टूबर 2023, सुबह 12.31
शरद पूर्णिमा 2023 पर बन रहे हैं ये 6 शुभ योग
इस साल की शरद पूर्णिमा बहुत विशेष है। इस दिन गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, शश योग, त्रिग्रही योग, रवि योग और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन 6 शुभ योग के बीच माता लक्ष्मण पृथ्वी पर आएंगी।
शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय
ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों को विशेष आशीर्वाद देती हैं। इस दिन चंद्रमा की रौशनी में खीर रखने की परंपरा है लेकिन चंद्र ग्रहण लगने की वजह से उस अवधि में खीर बाहर न रखें। ऐसे में ग्रहण के बाद यानि 29 अक्टूबर, देर रात 02.22 के बाद ही माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शरद पूर्णिमा के शुभ दिन पर लक्ष्मी माता के चरणों पर 5 पान के पत्ते अर्पित करें। अगले दिन इन पत्तों को आप सुखाकर एक लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। पैसों की आवक बनी रहेगी। घर में खुशहाली का वास होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
