Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sharad Purnima Ke Din Hair Cut: शरद पूर्णिमा के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Sharad Purnima Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथियों का बहुत महत्व है। ये तिथियां धार्मिक दृष्टि से खास मानी जाती हैं। शरद पूर्णिमा का दिन, जिसमें विष्णु भगवान, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव की पूजा की जाती है, विशेष लाभकारी होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का भी महत्व है।

शरद पूर्णिमा 2024 की तिथि (Sharad Purnima 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर, बुधवार को रात 8:41 बजे शुरू होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर, गुरुवार को शाम 4:53 बजे होगा। इस दौरान चंद्रोदय 16 अक्टूबर को शाम 5:04 बजे होगा, इसलिए शरद पूर्णिमा का त्योहार 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
शरद पूर्णिमा पर पूजा
शरद पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी और लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इस दिन कुछ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है, जैसे बाल कटवाना।
शरद पूर्णिमा के दिन बाल कटवाना (Hair Cut on Sharad Purnima)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रदेव नाराज हो जाते हैं। महाभारत के अनुशासन पर्व में भी इसका उल्लेख मिलता है। यह मान्यता है कि शुभ दिनों पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि, और ज्ञान की हानि होती है। इसलिए, बेहतर होता है कि शरद पूर्णिमा से पहले ही बाल कटवा लें ताकि इस पवित्र दिन पर बाल कटवाने की आवश्यकता न पड़े।
इस दिन, घर में मां लक्ष्मी की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications