Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Navratri Ashtami and Navami Date: नवरात्रि के अष्टमी व नवमी तिथि की दुविधा खत्म, देखें तिथि और शुभ मुहूर्त
Navratri Ashtami and Navami Date: माँ दुर्गा की उपासना के पवित्र दिन आ गये हैं, नवरात्र प्रारंभ हो चुका है। वैसे तो पूरा नवरात्र ही बहुत शक्तिशाली और महत्वपूर्ण है फिर भी लोग अष्टमी और नवमी को लेकर ज्यादा उत्साहित रहते हैं।
इस दिन कन्या पूजन, हवन और अन्य कई धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिनों, 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, तक है फिर अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर थोड़ी दुविधा देखने को मिल रही है। ऐसे में हम अपने पाठकों के लिए लाये है दोनों ही तिथियों का सही मुहूर्त।

शारदीय नवरात्रि 2023: अष्टमी तिथि का सही मुहूर्त
नवरात्रि की अष्टमी जिसे महाष्टमी भी कहते हैं वो 22 अक्टूबर को है। ज्योतिषियों के अनुसार, 21 अक्टूबर को रात 7 बजकर 30 मिनट से अष्टमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा और ये अगले दिन 22 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 25 मिनट तक होगा। इस स्थिति में उदयातिथि को देखने से सही मुहूर्त का ज्ञान होगा। उदयातिथि के अनुसार 22 अक्टूबर को ही महाअष्टमी मानना श्रेयस्कर होगा। आज ही के दिन कंजिका पूजन यानी कन्या पूजन करें और कुंवारी लड़कियों को दान देना चाहिए।

शारदीय नवरात्रि 2023: नवमी तिथि का सही मुहूर्त
वैसे तो 22 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 26 मिनट से नवमी की शुरुआत हो जायेगी लेकिन सही मुहूर्त जानने के लिए उदयातिथि को देखना जरुरी है और उदयातिथि के अनुसार नवमी 23 अक्टूबर को ही मनाना ठीक होगा। इस दिन हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति देनी चाहिए। कुछ लोग जो नवमी को कन्यापूजन करते हैं वो 23 अक्टूबर को ही करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
