Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shardiya Navratri 2023 Vahan: मां दुर्गा की सवारी कहीं प्रलय का संकेत तो नहीं, जानें किसपर होगा आगमन-प्रस्थान
Shardiya Navratri 2023 Vahan: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। साल में आने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्रि की महत्ता अधिक है। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
देवी दुर्गा को आदि शक्ति के रूप में भी जाना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, उन्हें त्रिमूर्ति भगवान ब्रह्मा, भगवान शिव और भगवान विष्णु तथा अन्य देवताओं ने महिषासुर दानव का वध करने के लिए बनाया था।

गौरतलब है कि माता का आशीर्वाद पाने के लिए ये शारदीय नवरात्र के ये नौ दिन सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। नवरात्रि पूजा के लिए जिस तरह तिथि और शुभ समय का महत्व होता है, उसी तरह माता के वाहन की भी खास विशेषता होती है।
हर साल मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों के साथ धरती पर आती हैं। इन सभी वाहनों का अपना अलग महत्व है और ये अलग अलग स्थितियों का प्रतीक भी है। आइये जानते हैं कि इस साल दुर्गा माता शारदीय नवरात्रि पर किस वाहन पर आने वाली हैं। साथ ही जानते हैं उनके अन्य वाहनों का क्या महत्व है।
1. पालकी
पालकी को डोली भी कहा जाता है। देवी दुर्गा के इस वाहन का मतलब महामारी का प्रकोप है। यदि मां दुर्गा का आगमन या प्रस्थान पालकी पर होता है तो यह शुभ नहीं मान जाता है।
2. हाथी
हाथी शांति और धन का प्रतीक है। यदि देवी दुर्गा हाथी पर आती हैं, तो यह अच्छी फसल और समृद्धि का संदेश देता है।
3. अश्व (घोड़ा)
घोड़ा बल और गति से जुड़ा है, लेकिन अगर देवी दुर्गा इस वाहन पर आती हैं तो इसका मतलब युद्ध या विनाश हो सकता है। इसलिए इसे अशुभ माना जाता है।
4. नाव
नाव का संबंध जल से है जिसका अर्थ जीवन है। यदि देवी दुर्गा नाव पर सवार होती हैं तो इसका संबंध बाढ़ के साथ-साथ अच्छी फसल से भी होता है।
दुर्गा पूजा 2023: शारदीय नवरात्रि पर मां देवी दुर्गा का वाहन
साल 2023 में नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। मां दुर्गा का वाहन जब हाथी पर होता है तो यह शुभता का संदेश देता है। इसका अर्थ है कि खेती के लिए यह समय फलदायी रहेगा। भक्तों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
दुर्गा माता इस बार मुर्गा की सवारी करके प्रस्थान करेंगी। जानकारों के अनुसार यदि देवी दुर्गा का वाहन मुर्गा होता है तो यह आपदाओं का संकेत देती है। यह वाहन भविष्य में आने वाले संकट की तरफ इशारा करती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
