Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Navratri 2023 Kalash Sthapana Muhurat: सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इस मुहूर्त में करें घटस्थापना
Shardiya Navratri 2023 Ghatasthapana Muhurat: माता के भक्तों के लिए नवरात्रि बहुत बड़ा उत्सव है। पूरे साल उनके आगमन का इन्तजार किया जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बहुत अधिक महत्ता प्राप्त है।
नवरात्रि की इस अवधि में माता के नौ स्वरूपों की पूरे विधि विधान से पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्रि के समय पृथ्वी लोक आती हैं और अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

साल 2023 में नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं और इसका समापन 24 अक्टूबर को दशहरा के साथ होगा। वहीं इस वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने वाला है। आइये जानते हैं सूर्य ग्रहण का असर क्या नवरात्रि पूजा पर भी होगा।
एक ही दिन पड़ रहे है सूर्य ग्रहण 2023 और नवरात्रि की प्रथम तिथि
इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं इसी बीच नवरात्रि की शुरुआत भी होगी। नवरात्रि का आरंभ 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगा।

क्या सूर्य ग्रहण का असर नवरात्रि पूजा पर होगा?
एक तिथि होने के कारण लोगों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। मगर वहीं जानकारों की मानें तो शारदीय नवरात्रि की पूजा पर सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। नवरात्रि पूजा का शुभारंभ घटस्थापना अर्थात कलश स्थापना के साथ होता है। यह कार्य शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद ही घटस्थापना पूजन होगा।
सूर्य ग्रहण के बाद घटस्थापना से पहले ये काम है जरूरी

सनातन धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि में धर्म कर्म के कार्य करने की भी मनाही होती है। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मंदिर और तुलसी पौधे की भी शुद्धि के लिए गंगाजल छिड़कें। स्वयं स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से घटस्थापना पूजन करें।
शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त आरंभ - 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त समाप्त - 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
शारदीय नवरात्रि 2023 तिथि - 15 अक्टूबर 2023
शारदीय नवरात्रि 2023 समापन तिथि - 24 अक्टूबर 2023
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
