Latest Updates
-
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय
Shardiya Navratri Shopping: इन शुभ चीजों को नवरात्र के दौरान ही लायें घर, माँ दुर्गा खुशियों से भरती हैं झोली
Shardiya Navratri Shopping: माता दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का पर्व नवरात्र 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। माता दुर्गा सिद्धि प्राप्त करने वाली, मनोकामना पूर्ण करने वाली, शत्रु पर विजय दिलवाने वाली और निरोग करने वाली देवी हैं।
ऐसे में नवरात्र के नौ दिन शक्ति स्वरूपा की पूजा आराधना करने के लिए तैयारी भी शुरू हो गयी है। हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन कौन सी चीज हैं जिनके घर में रखने से माता प्रसन्न होती हैं। इन चीजो को नवरात्र के दौरान अपने घर ले आयें ताकि माता की कृपा प्राप्त हो।

दुर्गा यंत्र
नवरात्रि के समय सिद्धि और शक्ति प्राप्त करने के लिए लोग अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों शक्तियां जागृत हो जाती हैं। घर के अन्दर नकारात्मक शक्तियां प्रवेश ना करें इसके लिए घर में सिद्ध किया हुआ दुर्गा बीस यंत्र रखें। ये यंत्र बुरी शक्तियों से घर और उसमें रहने वाले लोगो की रक्षा करता है। इसका एक और बड़ा लाभ ये हैं कि इस यंत्र से धन खींचा चला आता है। फ़ालतू के खर्चे रुक जाते हैं। बीस यन्त्र नवरात्र में सिद्ध क्या जाये तो सबसे अच्छा रहता है।
माँ दुर्गा के पद चिन्ह
घर के पूजा स्थल के पास माता दुर्गा के पद चिन्ह को लगाने से घर का माहौल शुभ शुभ बना रहता है। किये जा रहे पूजा पाठ का भी सही फल मिलता है। सकारात्मक ऊर्जा घर में भरी रहती है। इसलिए इस नवरात्र अपने पूजा स्थल में माता रानी के पद चिन्ह को लगायें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की पद चिन्ह फर्श पर ना लगाए जिससे कि आपके पैर उस पद चिन्ह पर पड़ने से बच जाए।

शुभता लाने वाला कलश
अगर आप नवरात्र के नौ दिन माता के विभिन्न रूपों की पूजा करने के इच्छुक हैं तो फिर घर में कलश स्थापित जरुर करें। कलश में देवताओं का वास होता है और इससे घर में सकारात्मक माहौल बनता है। पीतल या चांदी का कलश श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन अगर आप चाहें तो मिट्टी का कलश भी ला सकते हैं। इस कलश की विधि पूर्वक पूजा होनी चाहिए, पानी भरा होना चाहिए।
दुर्गा माँ की मूर्ति या फोटो
अगर माता के नौ रूपों की फोटो मिल जाये तो बहुत अच्छा वरना सिर्फ माता की आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में फोटो मिल जाए तो वो भी ठीक है। नवरात्र में घर में माता की फोटो लगायें। अगर मूर्ति ला रहे हैं तो ध्यान रखें की प्रतिदिन इसकी पूजा होनी चाहिए।
त्रिकोणीय ध्वज
माता को लाल रंग बहुत पसंद है। इसलिए अगर पूजा स्थल पर लाल रंग का त्रिकोणीय झंडा लगाया जाए तो माता प्रसन्न होती हैं। पहले इस ध्वज को माता के समीप रखें, फिर नवमी के बाद ध्वज को पूजा मंदिर के गुम्बद पर लगा दें। माता की उपस्थिति बनी रहेगी और घर पर कोई नकारात्मक शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications