Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन ही क्यों बोया जाता है जौ, जरूर पढ़ें इससे जुड़ी कथा
Navratri 2024: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मां दुर्गा के सभी मंदिर की साफ सफाई करके विशेष रंग बिरंगे पंडाल बनाए जाते हैं और इसमें मां दुर्गा के भव्य मनमोहन प्रतिमा भी स्थापित करते हैं। इस दौरान मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है।
नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना की जाती है। इसी के साथ मां दुर्गा की भक्ति आराधना के लिए जौ भी बोए जाते हैं। और बड़ी श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जौ बोने की परंपरा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे जातक को सुख ,शांति, समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा उनके जीवन में किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट का सामना करना नहीं पड़ता है।

आय के नए-नए स्रोत विस्तार होते रहते हैं । इसके साथ ही मां भवानी की अपार कृपा बनी रहती है। क्या आप जानते हैं नवरात्र के प्रथम दिन जौ क्यों बोए जाते हैं। अगर आपको नहीं पता तो लिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं:
नवरात्रि पर जौ बोने की कथा (Navratri Par Jau Kyu Boya Jata Hain?)
पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब धरती पर राक्षसों, असुरों का अत्याचार तेज गति से बढ़ रहा था। धीरे-धीरे धर्म की हानि होती जा रही थी और समस्त पृथ्वी पर अधर्म हावी होते जा रहा था। तब मां दुर्गा भवानी ने समस्त धरती की रक्षा करने और असुरों का संहार करने के लिए प्रकट लिया। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां दुर्गा और राक्षसों के युद्ध के समय धरती पर अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद मां दुर्गा ने शीघ्र ही राक्षसों का वध करके अपनी महाशक्ति से जौ उत्पन्न किया तभी से नवरात्रि के प्रथम दिन जो बोया जाता है। जौ को उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
दूसरी मान्यताओं के मुताबिक जब सृष्टि के निर्माता भगवान ब्रह्मा देव ने सृष्टि का निर्माण किया था, तब सर्वप्रथम जौ ही उगा था। तब से नवरात्र के प्रथम दिन जौ ही बोया जाता है।
जौ से मिलते हैं कई संकेत
नवरात्रि में बोए जाने वाले जौ से हमें कई प्रकार के संकेत प्राप्त होते हैं। अगर जौ का रंग सफेद या हरा हो गया है तो हमें इस बात का मूल संकेत मिलता है कि यह समय हमारे जीवन में शुभ साबित होने वाला है। हमारे जीवन के समस्त रोग, दोष-कष्ट जड़ से समाप्त होने वाले हैं।
इसके अलावा अगर जौ अंकुरित या विकसित होता है तो हमें इस बात का संकेत मिलता है कि हमारे घर में सुख, शांति, समृद्धि की बौछार होने वाली है।
जौ से करें ये उपाय
अगर आप अपने जीवन में खासकर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो नवरात्रि में बोए जाने वाले जौ को विसर्जन के पश्चात थोड़ा से रख के लाल कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपार धन लाभ योग भी बनते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
