Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि शुरू होने में बस कुछ दिन शेष, माता के नौ दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा भवानी पालकी पर सवार होकर आ रही है। सभी श्रद्धालु जन नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा के नाम पर विधि विधान से व्रत रखते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं और 12 अक्टूबर विजयादशमी के दिन इसकी समाप्ति होगी।
शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ ख़ास बातों और नियमों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुछ गलतियों से सावधानी बरतनी चाहिए। आईए इस लेख में जानते हैं नवरात्रि के कुछ नियमों के बारे में:

शारदीय नवरात्रि के नियम (Navratri Me Kya Na Kare?)
1.
शारदीय नवरात्रि में अगर मां दुर्गा की उपासना करनी है तो अपने निज निवास घर, घर में स्थित मंदिर तथा ऑफिस को बहुत ही अच्छे से साफ सफाई करें। इसके साथ ही घर में किसी प्रकार की गंदगी न रखें। घर के आसपास भी सफाई रखें और किसी प्रकार की गंदगी न रखें।
2.
शारदीय नवरात्रि आने से पहले अनुपयोगी वस्तुएं उदाहरण स्वरूप जैसे खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टूटे-फूटे चप्पल जूते, फ्यूज हुई बल्ब इत्यादि वस्तुएं अपने घर से हटा दें। इन सभी वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।
3.
इसके अलावा नवरात्रि के समय में अपने घर के मंदिर में मां दुर्गा का छोटी तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें, जिसका आकार आपके हाथ के अंगूठे जितना हो।
4.
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा भवानी की पूजा अर्चना करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके साथ ही मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक सात्विक भोजन ही आहार में लेना चाहिए।
5.
मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से पहले हमेशा स्नान करके ही मंदिर में प्रवेश करना चाहिए। इसके साथ ही नये व स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।
6.
पूजा अर्चना के पश्चात मां दुर्गा को अपवित्र भोग बिल्कुल भी अर्पित ना करें। स्वछतापूर्वक बना भोग ही मां दुर्गा को अर्पित करें।
7.
नवरात्रि के पावन पर्व पर अगर आप अखंड ज्योति की स्थापना करते हैं तो पूरे 9 दिन तक अखंड ज्योति बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ जलाएं और उसका विधिवत ध्यान रखें ताकि वह बुझ न पाए।
8.
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने वाले लोगों को पूरे 9 दिन तक खाट या बेड में सोने से वंचित रहना चाहिए। इस दौरान आपको जमीन में स्वच्छ कपड़ा बिछाकर सोना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
