Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri Colors List 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 19 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और माता की भक्ति में लीन रहते हैं। नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ हर दिन के कपड़ों के रंग का भी खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। यही वजह है कि नवरात्रि में लोग हर दिन के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहने हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान हर रंग के कपड़े का अलग महत्व होता है और इसे पहनने से मन में सकारात्मकता, शांति और ऊर्जा बनी रहती है। तो आइए, जानते हैं नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है और इसका क्या महत्व है -

Shardiya Navratri Colour List 2026

पहला दिन- 11 अक्टूबर, नारंगी रंग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। आप इस दिन नारंगी रंग की साड़ी, सूट या कुर्ती पहन सकती हैं।

दूसरा दिन- 12 अक्टूबर, सफेद रंग

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग पहनने की परंपरा है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सफेद साड़ी, सूट या कुर्ती पहनकर पूजा कर सकती हैं।

तीसरा दिन- 13 अक्टूबर, लाल रंग

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। लाल रंग शक्ति, साहस और उत्साह से जुड़ा होता है। इस दिन लाल साड़ी, सूट या कुर्ती पहन सकती हैं।

चौथा दिन- 14 अक्टूबर, रॉयल ब्लू

चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग पहनने की मान्यता है। यह रंग आत्मविश्वास और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। रॉयल ब्लू साड़ी या सूट के साथ हल्की ज्वेलरी पहनकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

पांचवां दिन- 15 अक्टूबर, पीला रंग

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग खुशहाली, उत्साह और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। इस दिन पीली साड़ी, सूट या कुर्ती पहन सकती हैं।

छठा दिन- 16 अक्टूबर, हरा रंग

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। हरा रंग नई ऊर्जा, विकास और प्रकृति से जुड़ा माना जाता है। हरी साड़ी या सूट नवरात्रि के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

सातवां दिन- 17 अक्टूबर, ग्रे रंग

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन ग्रे यानी स्लेटी रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग संतुलन और स्थिरता से जुड़ा माना जाता है। आप इस दिन ग्रे रंग का सूट या साड़ी पहन सकती हैं।

आठवां दिन- 18 अक्टूबर, बैंगनी रंग

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन बैंगनी रंग पहना जाता है। बैंगनी रंग को गरिमा, आध्यात्मिकता और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन बैंगनी साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं।

नौवां दिन- 19 अक्टूबर, पीकॉक ग्रीन

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीकॉक ग्रीन यानी मोरपंखी हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग हरे और नीले रंग का मेल होता है और देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस दिन पीकॉक ग्रीन साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं।

Story first published: Thursday, October 8, 2026, 9:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion