Latest Updates
-
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 Fabrics, चिलचिलाती धूप और उमस में भी दिखेंगी स्टाइलिश और कूल -
पुरुषों की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं कद्दू के बीज, जाने सेवन का सही तरीका -
50 Anniversary Wishes Tai Tauji: 50 साल के अटूट रिश्ते पर ताई-ताऊजी को दें ये प्यारी शुभकामनाएं -
Coconut Water Vs Lemon Water: नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सी ड्रिंक है ज्यादा बेहतर? -
A Letter Names for Boy: ‘अ' अक्षर से रखें बेटे का प्यारा और अर्थपूर्ण नाम, देखें 100+ नामों की लिस्ट -
पहली बार रख रही हैं Vat Savitri Vrat, न करें ये गलतियां; नोट करें पूजन सामग्री से लेकर व्रत कथा तक सब कुछ -
गुरु प्रदोष व्रत में जरूर पढ़ें ये फलदायी कथा; जानें शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त और किस्मत बदलने वाले 3 उपाय -
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत
Navratri Puja in Periods: पीरियड्स के दौरान नवरात्रि पूजा करें या ना करें, क्या कहते हैं शास्त्र?
Navratri Puja in Periods: शक्ति स्वरूपा महिषासुर मर्दिनी देवी दुर्गा की उपासना के नौ दिन, जिसे नवरात्र भी कहते हैं, का प्रारंभ 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से हो रहा है। माता की चौकियां सजेंगी, मूर्ति स्थापित होंगी और पूरा माहौल दुर्गामय हो जायेगा।
इन नौ दिनों में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी जिनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होंगी और सिद्धि प्राप्त होंगी। घर में शुभता का माहौल आता है और शत्रु पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। ऐसे में हर हिन्दू परिवार माता की उपासना में लग जाता है।

लेकिन महिलाओं के साथ एक समस्या ये है कि जब पीरियड्स चल रहा हो तो पूजा पाठ की मनाही हो जाती है। ऐसे में अगर नवरात्र के दौरान पीरियड्स आ जाये तो पूजा पाठ करें या ना करें, आज हम इस पर चर्चा करेंगे।
पीरियड्स के दौरान नवरात्रि पूजा करें या ना करें?
वैसे तो आम तौर पर महिलाओं को अपना पीरियड साइकल पता होता है। ये अनुमान लगाना आसान होता है कि नवरात्र के समय उनके मासिक धर्म आ सकते हैं या नहीं। अगर कैलकुलेशन करने से ये लगे की नवरात्रि के दिनों में पीरियड्स आ सकते हैं तो पहला और अंतिम नवरात्र की पूजा और व्रत की जा सकती है। बाकि दिनों में माता दुर्गा का स्मरण करती रहे।

सुबह स्नान करके साफ़ कपड़े पहन कर पूजा घर के सामने खड़े होकर माता को प्रणाम किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इस दौरान कलश, पूजा सामग्री या माता की फोटो का स्पर्श ना करें।
आप चाहें तो पीरियड्स के दौरान किसी पुरोहित से अपने घर पूजा पाठ करवा सकती हैं या परिवार के अन्य सदस्य पूजा पाठ कर सकते हैं।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में कोई समस्या नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन पर या दुर्गा सप्तशती को हाथो में लेकर इसका पाठ कर सकती हैं लेकिन पढने के बाद दुर्गा सप्तशती को किसी साफ़ पवित्र जगह रखें, पूजा स्थल पर ना रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications