Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pitru Paksha Me Hair Cut: पितृ पक्ष में दाढ़ी, बाल, नाखून काट सकते हैं या नहीं?
Pitru Paksha Me Hair Cut Kar Sakte Hai Ya Nahi: पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितम्बर से हो चुकी है और पितरों को समर्पित ये 16 दिन का पक्ष 14 अक्टूबर 2023 तकर हेगा। इस दौरान पूर्वजों की पूजा होती है। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए अनुष्ठान किये जाते है।
पितृ भी देव श्रेणी में आते हैं। इनकी कृपा और इनका क्रोध दोनों का प्रभाव होता है। जिन पर पितृ कुपित रहते हैं उनपर पितृ दोष रहता है और ऐसे संतान तरक्की नहीं कर पाते, सुखी नहीं रह पाते। इसके उलट अगर पितृ खुश हैं उनकी आत्मा तृप्त है तो फिर संतान की उन्नति होती है और वे सुखी से रहते हैं। इसलिए पितृ पक्ष का बहुत महत्व है।

पितृ पक्ष को लेकर एक दुविधा हर बार लोगों को हो जाती है कि इस दौरान दाढ़ी बाल बनवाएं या नहीं। बहुत लोगों का मानना है कि दाढ़ी बाल बनवाने से पितृ नाराज हो जायेंगे इसलिए वे पितृ पक्ष के दौरान ना तो शेविंग करते हैं ना बाल या नाख़ून काटते हैं। इसमें कितनी सच्चाई है? आइये हम आपको बताते हैं।
पितृ पक्ष में दाढ़ी-बाल बनवा सकते हैं या नहीं?
महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म ने पितृ पक्ष का उल्लेख किया है। पितृ को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की सलाह दी गयी है। और ये भी बताया गया है की पितृ पक्ष शोक का समय है। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए सादगी भरी जीवनशैली अपनानी चाहिए और दान करना चाहिए।

प्राचीन काल से ही बाल कटवाना या दाढ़ी बनवाना या फिर नाख़ून कटवाना श्रृंगार करने के अंतर्गत आते हैं। पितृ पक्ष चुकी शोक का समय है इसलिए इसमें श्रृंगार करना उचित नहीं। पूर्वज को अच्छा नहीं लगेगा। यही नहीं, इस दौरान तामसिक भोजन करने से भी इसलिए बचा जाता है ताकि पूर्वजों को लगे कि हम उनका सम्मान करते हैं और उनके वियोग में इस पितृ पक्ष के दौरान नशीले पदार्थ, मांसाहार आदि से दूर हैं।
इसके अलावा बड़े बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी नहीं किये जाते हैं। इसलिए जहां तक दाढ़ी बाल कटवाने की बात है तो ये व्यक्ति की अपनी सोच और श्रद्धा पर निर्भर करता है। इससे पूर्वज के प्रसन्न या रुष्ट होने का कोई सम्बन्ध नहीं है। किसी भी धार्मिक पुस्तक या शास्त्र में पितृ पक्ष में बाल, दाढ़ी, नाख़ून ना कटवाने सम्बन्धी कोई नियम नहीं बताये गए हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बाल दाढ़ी ना कटवाएं तो ये आपकी इच्छा है। अगर आवश्यक हो तो आप कटवा भी सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications