Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kalki Dham Mandir: प्रधानमंत्री मोदी ने रखी कल्कि धाम की नींव, जानें रहस्य से भरे इस मंदिर की ख़ासियत
Kalki Dham Mandir Ka Mehatva: अयोध्या धाम में बने रामलाला मंदिर के पश्चात उत्तरप्रदेश में ही संभल नामक स्थान पर कल्कि धाम का निर्माण होने जा रहा है। संभल में बनने वाली कल्कि धाम का 19 फरवरी सोमवार को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह में भारत के प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी के कैबिनेट मंत्री के सभी सदस्यों के साथ बड़े-बड़े नेतागण और बड़े बड़े नामी हस्ती भी शामिल रहीं।
गौरतलब है कि इस मंदिर के नक्शे का निर्माण अक्षर धाम तथा श्री रामलाला मंदिर अयोध्या धाम को डिजाइन करने वाले इंजीनियर ने ही डिजाइन किया है और उनकी ही निगरानी में इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। कल्कि धाम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रमोद कृष्णम की निजी जमीन पर हो रहा है। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश के संभल में बनने जा रहे कल्कि मंदिर की खासियत।

सपने के साथ हुई इस मंदिर की शुरुआत
श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर श्री आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 18 साल पहले श्री कल्कि मंदिर बनवाने का सपना देखा था, जो अब साकार होने जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार कलयुग के अंत में भगवान विष्णु नारायण कल्कि रूप में अवतार लेंगे जो पापियों को नाश करेगें और अपने उपासक की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। माना जा रहा है कि कल्कि अवतार के बाद कलयुग समाप्त हो जायेगा। कल्कि भगवान श्री विष्णु के ऐसे अवतार हैं जिनका धाम उनके जन्म से पहले स्थापित किया जा रहा। कल्कि मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा रहेगा। जानकारी के मुताबिक सोमनाथ तथा श्री राम अयोध्या धाम मंदिर में लगा गुलाबी पत्थर श्री कल्कि धाम में इस्तेमाल होने वाले है। इसके बाद इंजीनियर द्वारा डिज़ाइन किये गए मॉडल के अनुसार मंदिर निर्माण शुरू किया जाएगा। कल्कि मंदिर में भगवान विष्णु के 10 विभिन्न अवतारों के अलग अलग गर्भ गृह होंगे। पुराण के अनुसार भगवान श्री हरि विष्णु नारायण उत्तर प्रदेश के संभल में अवतरित होंगे। भगवान श्री हरि साक्षात रूप से घोड़े पर सवार होकर सभी शत्रुओं का नाश करेंगे।

अयोध्या धाम की तरह संभल में कल्कि मंदिर लंबे संघर्षों के बाद निर्माण होना जा रहा है। संभल में लगभग 8 साल पहले 2016 में इसका शिलान्यास होना था। लेकिन राजनीतिक दांवपेच के बीच इस मंदिर के निर्माण पर रोक लगा दी गयी। लेकिन अगस्त 2023 में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद से इस दिशा में कार्य शुरू किया गया है। श्री आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंदिर निर्माण के लिए लगभग 7 से 8 साल लड़ाई लड़ी और आखिरकार कल्कि मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
