Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Shubh Muhurat August 2023: अगस्त में भी चातुर्मास रहेगा जारी, इस माह किये जा सकते हैं सिर्फ ये शुभ कार्य
हिन्दू धर्म में हर शुभ कार्य मुहूर्त देखकर किये जाते हैं। मान्यता अनुसार शुभ मुहूर्त के समय सभी ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पक्ष में होती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त की अवधि में ही मांगलिक कार्यों को करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और पूरे ब्रह्माण्ड की सकारात्मक शक्तियां साथ हो जाती हैं।
विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन आदि मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किये जाने चाहिए। अभी अगस्त माह शुरू होने को है, और इस माह में चातुर्मास जारी रहेगा। इस अवधि में कुछ मांगलिक गतिविधियों पर रोक लग जाती हैं लेकिन बाकी के कार्य हो सकते हैं। जानते हैं अगस्त माह के शुभ मुहूर्त:

सर्वार्थ सिद्धि योग
हिन्दू धर्म में सर्वार्थ सिद्धि योग की अति महत्ता है। इस योग में किये गये आध्यात्मिक कार्य अच्छे परिणाम देते हैं। अगस्त माह की 6, 8, 9, 14, 15, 20, 24, 25, 27 और 28 तारीखों को यह योग बनेगा।
अमृत सिद्धि योग
इस बेहद दुर्लभ और शुभ योग के दिन देवी देवताओं की अराधना से जीवन में आ रही समस्याओं का निवारण होता है। 20 अगस्त के दिन अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
अन्नप्राशन और कर्णवेध मुहूर्त
घर पर बच्चे के अन्नप्राशन के लिए अगस्त माह की इन तारीखों पर मुहूर्त हैं - 21, 23 और 28 अगस्त।
कर्णवेध संस्कार के लिए मुहूर्त - 21 और 24 अगस्त।
वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए मुहूर्त
अगस्त में वाहन खरीदने की शुभ तारीखें - 21, 24, 30 और 31 अगस्त।
किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए मुहूर्त 17, 26, 27 और 31 अगस्त को रहेगा।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगस्त के महीने में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन और उपनयन संस्कार से संबंधित एक भी मुहूर्त नहीं हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
