Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Shukra Pradosh Wishes In Hindi: शुक्र प्रदोष व्रत पर महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए भेजें ये शुभकामनाएं
Shukra Pradosh Wishes In Hindi: प्रदोष व्रत शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस वर्ष के माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत 16 जनवरी को किया जाएगा. इस दिन शुक्रवार है इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही, शुक्र प्रदोष व्रत करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत के दिन संध्या काल में जो साधक भगवान शिव की पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों को को प्रदोष व्रत पर हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। पेश हैं शुक्र प्रदोष के दिन महादेव के भक्तों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश -

प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं (Wishes)
1. शुक्र प्रदोष के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
2. प्रदोष व्रत की यह पवित्र संध्या आपके सभी कष्टों का नाश करे और जीवन में नई ऊर्जा भर दे।
3. भोलेनाथ की महिमा से आपके सभी कष्ट दूर हों और जीवन में केवल खुशियाँ बरसें।
4. इस प्रदोष व्रत पर शिव शंकर आपके परिवार को आरोग्य और दीर्घायु प्रदान करें।
5. भगवान शिव की आराधना से जीवन के सभी दोष दूर हों, यही शुभकामना है।
6. प्रदोष व्रत के पुण्य प्रभाव से आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो।
7. शिव कृपा से जीवन में सुख-शांति और वैभव का वास हो। शुक्र प्रदोष की शुभकामनाएं।
8. प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं! हर कष्ट में महादेव का हाथ आपके सिर पर बना रहे।
9. भगवान भोलेनाथ आपके जीवन से दुख, रोग और भय को दूर करें।
10. इस प्रदोष व्रत शिव जी की आराधना से आपके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आए।

11. शुक्र प्रदोष व्रत आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए।
12. प्रदोष व्रत की शुभ बेला आपके परिवार को सुख-समृद्धि से भर दे।
13. शिव जी से यही प्रार्थना है कि आपका जीवन सदा आनंदमय रहे।
14. प्रदोष व्रत के दिन शिवजी आपको हर मुश्किल परिस्थिति से लड़ने की हिम्मत दें।
15. शुक्र प्रदोष के पावन अवसर पर भगवान शिव आपके जीवन से हर कष्ट हर लें, सुख-शांति और समृद्धि से जीवन भर दें। हर-हर महादेव
16. ओम नमः शिवाय! शिवजी की भक्ति से आपका हृदय सदा पवित्र बना रहे।
17.प्रदोष की शुभ संध्या पर शिव कृपा से आपके जीवन में प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली बनी रहे।
18. भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बनें और जीवन में सकारात्मकता आए।
19. शुक्र प्रदोष का यह पावन व्रत आपके वैवाहिक जीवन और परिवार में सुख-शांति लेकर आए। जय भोलेनाथ
20. शिव की आराधना से मन को शांति, तन को बल और जीवन को नई दिशा मिले।



Click it and Unblock the Notifications