Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
Snake Dream Before Sawan: सपने में सांप दिखना: सावन से पहले मिलने वाली चेतावनी या सौभाग्य?
Meaning Of Snake Dream Before Sawan: हिंदू धर्म और स्वप्न शास्त्र में सपनों को केवल एक मानसिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ईश्वरीय संकेत माना गया है। ऐसा माना जाता है कि हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ सपने अशुभ होते हैं। खासतौर पर जब सावन का पवित्र महीना करीब हो और ऐसे समय में कोई सांप का सपना देखे, तो यह सामान्य बात नहीं होती।
सांप, जो शिव के गले का आभूषण हैं, वे स्वप्न में प्रकट होकर कोई महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं। क्या यह कोई शुभ संकेत है? या कोई चेतावनी, जिससे आपको सतर्क रहना चाहिए? आइए जानें स्वप्न शास्त्र, धर्म और ज्योतिष के अनुसार सावन से पहले सपने में सांप दिखना सौभाग्य है या सावधानी का संकेत।
1. सांप का सपना: पौराणिक और धार्मिक महत्व
सांप न केवल रहस्यमयी जीव हैं, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत शक्तिशाली माने जाते हैं। शिव शंकर के गले में वासुकी नाग विराजमान हैं। ऐसे में सावन जैसे शिव को समर्पित माह से पहले सांप दिखना ईश्वरीय जुड़ाव और आध्यात्मिक संकेत का प्रतीक हो सकता है।

2. स्वप्न में सांप दिखना - क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप का पीछा करना सपने में दिखता है तो जीवन में कोई छुपा हुआ भय या तनाव आपको परेशान कर रहा है।
सपने में सांप काटता है तो कोई बड़ा परिवर्तन या नई शुरुआत आपके जीवन में आने वाली है।
सांप शांत दिखे या लिपटा हो तो यह धन, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत है।
3. सावन से पहले सांप का सपना शुभ या अशुभ?
सावन महादेव का महीना है, और सांप उनके परम साथी। ऐसे में इस समय सांप के दर्शन भले ही वह स्वप्न में क्यों न हो अक्सर शुभ संकेत माना जाता है, जैसे-
- धार्मिक उन्नति या किसी व्रत का फल मिलने का संकेत।
- कुंडलिनी जागरण या आत्मिक ऊर्जा के बढ़ने का लक्षण।
- शत्रुओं पर विजय या छुपे हुए डर से मुक्ति।
लेकिन यदि सपना डरावना या सांप से चोट लगने वाला हो, तो यह आपको सावधानी बरतने का संकेत भी हो सकता है जैसे किसी निर्णय में जल्दबाजी से बचना।

4. सावन से पहले सपने में सांप दिखे तो क्या करें?
शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
नाग पंचमी या सावन सोमवार का व्रत रखें।
"ॐ नमः शिवाय" या "ॐ नागदेवाय नमः" मंत्र का जप करें।
घर में साफ-सफाई और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।



Click it and Unblock the Notifications