Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Monday Shopping Rules: भगवान शिव से जुड़ा है सोमवार का दिन, जानें इस दिन किन सामानों को खरीदने से बचें
आमतौर पर कई क्षेत्रों में हफ्ते के पहले दिन साप्ताहिक मार्केट 'सोम बाज़ा'र लगते हैं। इन बाजारों से हम अपने घरों के लिए ज़रूरत के अनुसार शॉपिंग भी कर आते हैं। लेकिन सोमवार के दिन कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिनको घर लाकर हम बहुत बड़ी गलती करते हैं।
सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन खरीदी जाने वाली वस्तुओं का सम्बन्ध भगवान शिव से देखना चाहिए। ऐसी कोई भी चीज नहीं खरीदी जानी चाहिए जिससे महादेव का प्रकोप आप पर पड़े। जानते हैं ज्योतिष और वास्तु के अनुसार सोमवार के दिन कैसी खरीदारी करनी चाहिए।
सोमवार के दिन गलती से भी ना खरीदें ये चीज़ें -

सोमवार के दिन चावल को छोड़कर कोई अन्य अनाज या अनाज सम्बन्धी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। गेंहू, आटा, ज्वार, मक्का आदि सोमवार के दिन बिल्कुल भी न खरीदें। इससे घर में तनाव की शुरुआत होती है।
इसके साथ ही सोमवार के दिन कला संबंधित चीज़ें भी नहीं खरीदनी चाहिए। पेंटिंग के लिए रंग, ब्रश, कोई वाद्य यंत्र, नृत्य के लिए घूँघरू या पोशाक आदि इस दिन नहीं खरीदने चाहिए।
इसके अलावा कॉपी-किताब, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, और खेल से जुड़ी वस्तुएं एवं उपकरण भी खरीदने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक संकट पैदा होने लगता है।
सोमवार के दिन खरीदें ये चीज़ें -

सोमवार का दिन शिवजी के साथ साथ चन्द्र देव से भी संबंधित होता है। चंद्रमा की प्रकृति शीतल होती है और सफ़ेद रंग शीतलता से जुड़ा होता है। इस दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र खरीदने और पहनने चाहिए। इससे मन और जीवन में शीतलता और सुख का आगमन होता है।
सोमवार के दिन चावल, मिठाइयां और दूध संबंधित खाद्य पदार्थ खरीदे जाने चाहिए।
सोमवार के दिन एक्वेरियम खरीदा जा सकता है। एक्वेरियम, घर में मछली पालन के लिए रखा जाने वाला ग्लास बॉक्स होता है। इस दिन एक्वेरियम खरीदने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications