Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Somwati Amavasya Ke Din Hair Cut: सोमवती अमावस्या के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Somwati Amavasya Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में जिस तरह पूर्णिमा तिथि की महत्ता है, उसी तरह अमावस्या तिथि को भी बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु व लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण है। अमावस्या के दिन पितृ तर्पण तथा श्राद्ध एवं शिव पूजन के लिए अत्यधिक शुभ तथा अच्छा माना जाता है।
अगर अमावस्या तिथि सोमवार या शनिवार के दिन पड़ जाती है तो इसका महत्व दो गुना बढ़ जाता है। यह दिन पितरों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। अमावस्या का दिन पितरों को तर्पण तथा पूजा के लिए समर्पित होता है। इसलिए अमावस्या को पितरों या पूर्वजों का दिवस कहा जाता है।

अमावस्या के दिन विधि विधान से स्नान, दान और ध्यान करने से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि पूजा पाठ का पूर्ण फल पाने के लिए कुछ ख़ास नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है, साथ ही इस दिन कुछ कामों की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।
सोमवती अमावस्या 2024 की तिथि (Somwati Amavasya 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र महीने की अमावस्या तिथि प्रातः काल 03 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन उसी रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल, सोमवार को ही मानी जाएगी जाएगी।
सोमवती अमावस्या के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Somvati Amavasya)
जानकारों की मानें तो अमावस्या जैसी महत्वपूर्ण तिथि पर बाल कटवाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बहुत नाराज हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इसका वर्णन महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, संपत्ति, धान्य, खुशहाली, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। यही बेहतर होगा कि सोमवती अमावस्या के दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप किसी भी महत्वपूर्ण तारीख से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें। अमावस्या तिथि के दिन पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्रीहरि और पितरों का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद लें।
गौरतलब है कि सोमवती अमावस्या यानी 8 अप्रैल को ही साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन फिर भी ग्रहण से जुड़े कुछ नियम माने जाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सोमवती अमावस्या के दिन बाल या नाख़ून काटने से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
