Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
न्यूली मैरिड सोनाक्षी की उतारी गयी नजर, जानें शादी में नई दुल्हन को बुरी नजर से कैसे बचाएं
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड सितारों की शादियों पर सभी की नज़र रहती है। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने परिवार व करीबियों की मौजूदगी में बॉलीवुड कलाकार ज़हीर इकबाल से स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत शादी रजिस्टर की। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियोज में दोनों की ही अपार ख़ुशी देखी जा सकती है।
ज़हीर के परिवार में सोनाक्षी को बेहद ख़ुशी से अपनाया गया है। एक वीडियो में नज़र आ रहा है कि ज़हीर की बहन पहले सोनाक्षी की फिर ज़हीर की नज़र उतारटी हैं और सोनाक्षी को गले लगाती हैं। ससुराल पक्ष से इतना प्यार देखकर सोनाक्षी की आँखों में आंसू आ जाते हैं। नई दुल्हन की नज़र उतारना हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। जानते हैं कुछ उपाय जिससे नई दुल्हन की नज़र उतारी जा सकती है और क्यों होता है ये महत्वपूर्ण -

* नई नवेली दुल्हन को बुरी नज़र से बचाने का सबसे सरल उपाय काजल से किया जाता है। दुल्हन के तैयार होने के बाद उनके कान या गर्दन के पीछे एक काला टीका ज़रूर लगाना चाहिए। नई दुल्हन सुन्दर लगती हैं और शादी की रस्मों के दौरान सभी की नज़रें उनपर टिकी रहती है। ऐसे में यह काला टीका उन्हें किसी भी तरह की बुरी नज़र से बचाएगा।
* शादी के एक महीने तक नई बहु को अपने पर्स में काजल की डब्बी रखकर ही बाहर निकलना चाहिए। इससे वे किसी भी तरह की नकारात्मकता से बची रहती हैं।
* जिस महिला की शादी होने वाली है उन्हें रस्मों की शुरुआत से पहले ही हाथ या पैर में काला धागा बाँधना चाहिए। इसमें पूरी शादी के दौरान बुरी नज़र के दोष से बची रहती है।
* नई बहु जब घर आए तब पहले 14 दिन उनके कमरे के दरवाज़े के पीछे 11 लाल मिर्च की पोटली बनाकर टांग दें। 14 दिनों के पश्चात या तो उन मिर्चों को जला दें या किसी ऐसी जगह फेंकर आएं जहाँ घरवालों का जाना ना हो। इससे नई बहु और घर पर बुरी नज़र का परभाव नहीं पड़ता।
* गृह प्रवेश होते ही नई बहु व विवाहित जोड़े पर से सुखी लाल मिर्च मुट्ठी में लेकर 7 बार वार दें। इसके बाद इन मिर्चों को घर से बाहर जकर जला दें। इस उपाय से भी नवविवाहिता की नज़र उतारी जा सकती है।
* नई बहु के गृह प्रवेश के बाद ससुराल पक्ष उसके ऊपर से ताजे फूल व ताम्बे के लोटे/गिलास में पानी लेकर 11 बार उतारें। इसके बाद इस पानी व फूल को किसी पेड़ या गमले में जाकर डाल दें। इस उपाय से नज़र दोष खत्म हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
