Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Grahan in October 2023: 15 दिन के अंतराल में लगने वाले हैं दो ग्रहण, नोट करें डेट, टाइम और सूतक
Surya Grahan aur Chandra Grahan: अन्तरिक्ष प्रेमियों के लिए अक्टूबर माह में अच्छी खबर है क्योंकि इस महीने में उनके लिए एक नहीं बल्कि दो खगोलीय सौगात आने वाली है - सूर्य और चंद्र ग्रहण।
अक्टूबर माह में धीरे धीरे शरद ऋतु शुरू हो रहा होता है और इस अवधि में कई मुख्य त्योहारों की शुरुआत होती है। इस वर्ष यह महीना और भी ख़ास हो जाएगा, क्योंकि इसमें खगोलीय व ज्योतिषी महत्त्व की दो गतिविधियां होंगी। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जानते हैं इस महीने होने जा रहे सूर्य और चन्द्र ग्रहण की तिथि, समय, दर्शनीय स्थान आदि के बारे में विस्तार से -

अक्टूबर 2023 सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य के प्रकाश का पूरा या कुछ हिस्सा पृथ्वी तक पहुंचने से अवरुद्ध हो जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण या आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य के केंद्र को ढक लेता है, जिससे चंद्रमा के किनारों के चारों ओर एक अंगूठी जैसी या "आग की अंगूठी" दिखाई देती है।
नासा के मुताबिक, इस महीने होने वाला सूर्य ग्रहण मैक्सिको और कुछ मध्य अमेरिकी देशों में दिखाई देगा। 'रिंग ऑफ फायर' यानि पूर्ण सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 8:35 बजे से 15 अक्टूबर को दोपहर 2:25 बजे के बीच होगा। हालांकि, यह भारत से दिखाई नहीं देगा।
अक्टूबर 2023 चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण की तरह, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है, और पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है। इसके कारण, पृथ्वी की छाया में आते ही चंद्रमा पर अस्थायी रूप से अंधेरा छा जाता है। चंद्र ग्रहण को कोई भी व्यक्ति नंगी आंखों से देख सकता है।
आने वाला चंद्र ग्रहण एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया में देखा जा सकेगा। भारत में भी लोग इसे नई दिल्ली से दक्षिण-पश्चिमी आकाश में देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकतम ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज से 62° ऊपर होगा। भारत में, अधिकतम ग्रहण रात्रि 1:45 बजे होगा, जब चंद्रमा का 12% भाग छाया में होगा।
चंद्र ग्रहण तिथि और समय
चंद्र ग्रहण की शुरुआत 28 अक्टूबर को रात 11:31 बजे होगी और इसका समापन 29 अक्टूबर को सुबह सुबह 03:39 बजे होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
