Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय, घर में बनीं रहेगी सुख-समृद्धि
साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण आज शुरू हो चुका है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और केतु का प्रभाव होने के कारण हादसे होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आपके जीवन में कई तरह के परिवर्तन हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए जहां अच्छे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं वहीं कई लोगों के जीवन में पूरी तरह उथल-पुथल देखने को मिल सकता है।
इस साल सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका प्रभाव रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य पर ग्रहण लगने के कारण सूर्य कष्ट में रहते हैं। ऐसे में वो शुभफल देने में असमर्थ रहते हैं। इसलिए सूर्य ग्रहण के समय और खत्म होने के बाद ऐसे कई उपाय है जो काफी कारगर होते हैं। सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद कुछ उपाय करके आप सूर्य ग्रहण के कारण जीवन में आने वाली उथल-पुथल को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।

1. साफ-सफाई
सूर्य ग्रहण का समय खत्म होने के बाद सबसे पहले आप अपने घर, दुकान, ऑफिस में साफ-सफाई करें। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दोष को काटने के लिए नमक के पानी से पोछा लगाएं।
2. स्नान और पूजा
ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई करने के बाद आप स्वयं भी स्नान करें। मंदिर साफ करें, देवी-देवताओं को स्नान करवाएं और घर में गंगा घर छिड़क कर घर को पवित्र करें। इसके बाद पूजा करें और भगवान से प्रार्थना करें कि आपके परिवार के सभी दुख, परेशानी दूर हो जाएं और घऱ में सुख-समृद्धि का वास हो।
3. तुलसी जी की पूजा
घर को शुद्ध करने के और देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद आप तुलसी जी में दीया जलाना और जल अर्पित करना बिल्कुल न भूलें। मां तुलसी के नामों का जाप करें और मंत्रों का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दोष को मिटाने के लिए यह बहुत सरल और कारगर उपाय है।
4. जरूर करें दान
पूजा-पाठ करने के बाद आप किसी जरूरत मंद की मदद करें। कुछ दान-पुण्य भी जरूर करें। आप अनाज, रुपये, देकर लोगों की मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपने घर के पास के मंदिर में आटा, दाल, हल्दी, नमक, कोई सब्जी के साथ कुछ दक्षिणा देकर भी दान पुण्य कमा सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
