Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
Surya Grahan 2024 in India: जल्द ही अप्रैल माह का आगाज होने वाला है। अप्रैल माह में ही इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कई साल बाद पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण ना केवल खगोलीय दृष्टि से बल्कि धार्मिक और ज्योतिषी के लिहाज़ से भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। जानते हैं इस वर्ष सूर्य ग्रहण का भारत पर क्या असर होगा, साथ ही देखें सूर्य ग्रहण की डेट और सूतक काल का समय व अन्य जानकारी।
सूर्य ग्रहण 2024 (Surya Grahan 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या यानि 8 अप्रैल दिन सोमवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य आ जाता है। इस वजह से सूर्य पर ग्रहण लग जाता है।

सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan 2024 Timing and Duration)
सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। ये सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से मीन राशि स्वाति नक्षत्र में लगेगा।
क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण 2024? (Surya Grahan Visibility in India)
8 अप्रैल के दिन में ही सूर्य ग्रहण का एहसास होगा क्योंकि कई अरसे बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जानकारों के मुताबिक, लगभग 7 मिनट तक सूर्य दिखाई नहीं पड़ेगा। ऐसी घटना इसके पूर्व 1970 में हुई थी।
इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, केंटुकी ,न्यूयॉर्क, ओहीयो, पश्चिमी यूरोप, उत्तर दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक, आर्कटिक इत्यादि जगह पर दिखाई देगा। माना जा रहा है कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
पूर्ण सूर्य ग्रहण कब होता है? (What is Total Solar Eclipse?)
जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी के मध्य एक ऐसी स्थिति आ जाता है कि चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर जाने से पूर्ण रूप से अवरुद्ध कर देती है। इससे चंद्रमा की पूर्ण छाया पृथ्वी पर पड़ती है और अंधेरा छा जाता है। इसे ही खग्रास यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से देखने की मनाही है। यह आंखों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। अगर आप यह खगोलीय घटना देखने के इच्छुक हैं तो लेंस का उपयोग कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
