Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Surya Grahan 2024 Live: कितने बजे शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कितनी देर तक रहेगा अंधेरा
Surya Grahan 2024 Date and Time Details: इस ब्रह्माण्ड में कई ऐसी गतिविधियाँ होती हैं जो मानव को अचंभित और आश्चर्यचकित कर देती है। अंतरिक्ष में होने वाली सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की क्रिया बेहद आकर्षक होती हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ और विस्मयकारी घटना होती है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो जाता है और पृथ्वी पर छाया पड़ती है।
सूर्य ग्रहण बहुत विरले ही होता है, जो साल में एक या दो बार ही होती है। इस वर्ष 2024 का पहला सूर्य 8 अप्रैल को लगने जा रहा है, जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के समय, भारत में दृश्यता और इसे कब और कहाँ लाइव देखना है, इसके बारे में विस्तार से -

सूर्य ग्रहण 2024: तिथि, समय, ग्रहण कितने समय तक रहेगा? (Surya Grahan Kitne Baje Shuru Hoga?)
2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 के दिन देखा जाएगा। नासा के अनुसार, सबसे पहले या ग्रहण मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11:07 बजे से दिखाई देना शुरू होगा। भारतीय मानक समय अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को रात 9:12 बजे शुरू होगा और 9 अप्रैल, 2024 को सुबह 2:22 बजे समाप्त होगा।
किन जगहों पर दिखेगा ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? (Kya Bharat Me Nazar Ayega Surya Grahan?)
नासा के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि कुछ कैरेबियाई देशों, कोलंबिया, वेनेजुएला, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, पुर्तगाल और आइसलैंड के कुछ हिस्सों में चंद्रमा आंशिक ग्रहण में सूर्य के कुछ हिस्सों को कवर करेगा। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, भारतीय समय अनुसार इस समय रात का समय होगा।
सूर्य ग्रहण 2024: कब और कहाँ देख सकते हैं लाइव (Surya Grahan 2024 Live Kaise Dekh Sakte Hain?)
नासा एजेंसी इस ग्रहण को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम करेगा। 8 अप्रैल को दोपहर में पूर्वी समयानुसार 1 बजे से शाम 4 बजे तक, लाइव-स्ट्रीम कमेंटरी और विजुअल्स प्रसारित होंगे।
अनुमान है कि ग्रहण के कारण दुनिया के कुछ हिस्से दिन के समय भी लगभग 7.5 मिनट तक अंधेरे में डूबे रहेंगे, जिससे इन क्षेत्रों में रात जैसे दृश्य बनेंगे।
इस यूट्यूब लिंक पर देखें सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण -
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
