Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां, जानें क्या करें और क्या न करें
Surya Grahan 2026 For Pregnant Women: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। सूर्य ग्रहण के दौरान संसार की ऊर्जा में बड़े बदलाव होते हैं। भारतीय संस्कृति में यह मान्यता है कि ग्रहण अजन्मे शिशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इस दिन सूतक काल शुरू होने से लेकर ग्रहण खत्म होने तक कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे सरल उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान अपने और अपने होने वाल शिशु की सुरक्षा कर सकती हैं -

गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों खतरनाक होता है सूर्य ग्रहण?
मान्यता है कि ग्रहण के दौरान जब सूर्य की रोशनी कम होती है, तो वातावरण में कुछ ऐसी ऊर्जा बढ़ जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इस समय गर्भवती महिलाओं का शरीर नाजुक हो जाता है इसलिए ये ऊर्जा उन्हें जल्दी प्रभावित कर सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिशु के अच्छे विकास के लिए ग्रहण की सीधी रोशनी या नकारात्मक ऊर्जा से बचना चाहिए। इसीलिए घर के बड़े-बुजुर्ग ग्रहण के दौरान घर में रहकर भगवान का नाम लेने को कहते हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से सुरक्षित रहा जा सके।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय क्या करें?
ग्रहण शुरू होने से पहले गर्भवती महिलाओं को कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए, खिड़कियों पर पर्दे लगा देना और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस समय सकारात्मक सोच बनाए रखना और शांत वातावरण में बैठकर भगवान का स्मरण करना, मंत्र जप करना मन को स्थिर रखने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान आराम करें और ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना सबसे जरूरी माना जाता है।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय क्या न करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं जैसे कैंची, चाकू या सुई के इस्तेमाल से बचना चाहिए। साथ ही, भोजन बनाने या खाने से बचना चाहिए। यदि खाना बहुत जरूरी हो, तो पहले से रखे हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर खा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications