Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Surya Grahan 2023: रक्षाबंधन के बाद इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण
Surya Grahan Kab Lagega: सूर्य और चंद्रमा ना केवल अन्तरिक्ष विज्ञान के बल्कि ज्योतिष शास्त्र के भी दो आकर्षक ग्रह हैं। इन दोनों की गतिविधियों पर सभी की नज़र बनी रहती है। सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण जैसी विशेष गतिविधियों पर सभी लोगों की रूचि रहती है।
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और अब अगला ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है। जानते हैं किस दिन लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण -

सूर्य ग्रहण तिथि और अवधि
वर्ष का दूसरा ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा, हालांकि तब भारत में रात हो रही होगी। ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08:34 बजे से देर रात 02:25 बजे तक रहेगा। इस दिन अश्विन माह की अमावस्या तिथि भी पड़ रही है, इसलिए इस दिन शनि अमावस्या व्रत भी रखा जाएगा।
कहाँ दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?
जब यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा तब भारत में रात हो रही होगी। इसलिए यह ग्रहण धरती के विपरीत हिस्से में दिखाई देगा। इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। हालांकि मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा।
किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण दिखाई नहीं देने के बावजूद भी इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों को इस दौरान बेहद सावधान रहने की ज़रूरत होगी क्योंकि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव इनके जीवन पर पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
