Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Surya Grahan 2023: अक्टूबर में लगने वाला है साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय
Surya Grahan 2023: साल 2023 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से दो ग्रहण लग चुके हैं। पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लग चुका है। अक्टूबर का महीना लग गया है और इस माह में इस वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। जानते हैं दूसरा सूर्य ग्रहण का डेट, टाइम, सूतक काल के बारे में।
दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने वाला है। इस बार का ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से अपनी
सामान्य से ज्यादा दूरी पर रहता है और इस वजह से सूर्य छोटा नजर आता है। ग्रहण के समय में यह ऐसा आभास देता है जैसे आग का रिंग बना हुआ हो जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं।
अक्टूबर 2023 में सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा?
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट बजे शुरू होगा और यह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
अक्टूबर 2023 का सूर्य ग्रहण कहां कहां नजर आएगा?

यह ग्रहण मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ग्वाटेमाला, एंटीगुआ, और कुछ अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण क्या भारत में नजर आएगा?
14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आ सकेगा। भारत में नजर न आने की वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है। इस अवधि में कई तरह के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण
अक्टूबर माह में ही सूर्य ग्रहण के बाद साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात में लगेगा। यह ग्रहण रात में 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और रात में 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
