Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Ram Navami 2024: अयोध्या राम मंदिर में होगा राम लला का सूर्य तिलक, जानें पूरी प्रक्रिया
Surya Tilak Mahotsav on Ram Navami 2024: इस वर्ष की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसे देश दुनिया के राम भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ सराहा। राम लला के बाल स्वरुप मूर्ति को मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लाखों भक्त रोज़ाना अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए पधार रहे हैं।
इस वर्ष की राम नवमी अयोध्या नगरी के लिए सबसे ख़ास होने वाली है क्योंकि वर्षों के इंतेज़ार के बाद राम लला का मंदिर अयोध्या में दोबारा से स्थापित हो पाया है। राम नवमी के मौके को और भी ख़ास बनाने के लिए राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा। जानते हैं कब और कैसे होगा राम जी का सूर्य तिलक-

राम लला का सूर्य तिलक (Ram Lala Ka Surya Tilak)
राम नवमी के मौके पर 17 अप्रैल, 2024 को राम मंदिर में बाल राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा। दोपहर के ठीक 12 बजे यह सूर्य तिलक होगा। इस वर्ष राम नवमी के अवसर पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं का राम मंदिर में आगमन होगा जिसके लिए जोर शोर से तैयारियां व प्रबंध चल रहा है।
दोपहर के 12 बजे सूरज की रौशनी सीधे उनके माथे पर पड़ेगी। पूरे 4 मिनट तक सूर्य देव की किरणें रामलला के ललाट का तिलक करेंगी। दरअसल दोपहर के ठीक 12 बजे जब सूर्य सीधा सिर के उपर चढ़ जाता है तब कुछ यंत्रों की सहायता से सूर्य किरणों को रामलला के माथे पर डाला जाएगा।
हो चुका है सफ़ल परीक्षण (Surya Tilak Mahotsav in Ayodhya Ram Mandir)
राम नवमी से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए 13 और 14 अप्रैल को भी इस तिलक का परीक्षण वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया। इस सूर्य तिलक के संयोजन का दायित्व रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को सौंपा गया है। मिरर, लेंस व पीतल के यंत्रों की सहायता से सूरज की किरणों को रामलला पर डाला जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications