Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Snake Dreams in Sawan: सावन माह में सांप को सपने में देखना शुभ या अशुभ? जानिए इससे जुड़े संकेत
Sanke Dreams in Sawan: सावन का शुभ महीना शुरू हो चुका है। इस माह में भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, शिवजी से जुड़ी हर चीज को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
सांप का सीधा संबंध भोलेनाथ से माना जाता है। हिंदू धर्म में सांप की पूजा की जाती है। वहीं महादेव स्वयं अपने गले में वासुकि नाग को धारण किये हुए हैं। सावन माह में ही नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।

शिव जी के साथ सावन का महीना और सांप दोनों जुड़े हुए हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सावन माह में सपने में सांप का दिखना शुभ है या अशुभ। क्या सपने में सांप देखने से शिवजी कोई संदेश देना चाहते हैं।
सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखना
यदि आप सपने में खुद को सांप को पकड़ते हुए देखते हैं तो यह काफी शुभ है। यह धनलाभ की तरफ इशारा करता है। आपको जल्द ही कहीं से आर्थिक फायदा मिल सकता है। इस सपने का अर्थ है कि शिवजी की कृपा से आपकी कोई प्रबल इच्छा पूरी होने वाली है।
सपने में पीले रंग के सांप को देखने का क्या अर्थ है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में पीले रंग का कोई सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी-रोजगार की वजह से बाहर जाना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि जल्द ही यात्रा के योग बनने वाले हैं। करियर को लेकर यह सपना सकारात्मक संकेत देता है।
सपने में हरे रंग का सांप दिखने का क्या मतलब है?
सावन में यदि सपने में हरे रंग का सांप दिख जाये तो यह शुभ माना जाता है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सपने का अर्थ है कि नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।

सपने में सांप के दांत दिखने का क्या मतलब है?
यदि सावन के महीने में आपको सपने में सांप के दांत नजर आ जाते हैं तो यह अशुभ संकेत है। सावन में इस तरह का सपना भविष्य में आने वाली चुनौतियों की तरफ इशारा करती है।
सपने में सफेद सांप दिखने का क्या मतलब है?
यदि सपने में आपको सफेद या फिर सुनहरे रंग का सांप नजर आये तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होने वाला है। आपके यात्रा करने के योग भी बन सकते हैं।
सपने में फन उठाये हुए सांप को देखने का क्या मतलब है?
यदि सावन के महीने में आप ऐसा सपने में देखते जिसमें सांप अपना फन उठाये हुए है तो आपके जीवन में जल्द ही कुछ शुभ होने वाला है। यह सपना शुभता का प्रतीक है। अचानक आपको किसी स्रोत से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। शिबजी की कृपा से कोई अटका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
