Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Teej 2025: साल में कितनी तीज होती हैं? राजस्थान, हरियाणा और बिहार में कैसे होती है ये खास पूजा
Teej 2025: भारत में त्योहारों का हर रंग कुछ खास होता है और उन्हीं में से एक है 'तीज'। इन्हें महिलाएं विशेष श्रद्धा और उत्साह से मनाती हैं। अक्सर लोग समझते हैं कि तीज एक ही होती है, लेकिन वास्तव में साल में एक नहीं बल्कि तीन प्रमुख तीज मनाई जाती हैं। 1. हरियाली तीज, 2. कजरी तीज, 3. हरतालिका तीज। इन तीनों तीजों का उद्देश्य एक ही होता है देवी पार्वती और भगवान शिव की आराधना, लेकिन इनकी परंपराएं और तिथियां अलग-अलग होती हैं।
तीनों तीजों में एक और चीज कॉमन हैं और वो ये है कि इन्हें सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है। तो आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन सी तीज कब मनाई जाएगी, इनका क्या महत्व होता है और क्यों ये महिलाओं के लिए बेहद खास मानी जाती हैं।
1. हरियाली तीज (Hariyali Teej)
तारीख: 27 जुलाई 2025 (रविवार)
सबसे पहले 27 जुलाई दिन रविवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी जो सुहागिन महिलाओं के द्वारा की जाती है। हरियाली तीज शिव-पार्वती मिलन का प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती का पूजन करती हैं। झूला झूलने और लोकगीतों का खास चलन है। यह तीज श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। खासतौर पर हरियाली तीज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में मनाई जाती है।

2. कजरी तीज (Kajari Teej)
तारीख: 12 अगस्त 2025 (मंगलवार)
अगली तीज है कजरी तीज जो भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार कजरी तीज 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करती हैं। लोकगीत 'कजरी' गाए जाते हैं और पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। ये तीज विशेष रूप से उत्तर भारत जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश मनाया जाता है।
3. हरतालिका तीज (Hartalika Teej)
तारीख: 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)
साल की तीसरी तीज है हरतालिका तीज जो 26 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। यह तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन माता पार्वती ने कठोर तप कर शिव को अपने पति रूप में पाया था। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना से और विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं।
यह तीज सबसे कठिन उपवास में मानी जाती है क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। हरतालिका तीज बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में मनाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
