Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Teej 2025 : सावन-भादों में कब है हरियाली, कजरी और हरितालिका तीज, जानिए सही तिथि और महत्व
Teej 2025 Dates : हिंदू धर्म में तीज व्रत का विशेष स्थान है। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। साथ ही, यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति में भी सहायक माना जाता है।
साल में तीन प्रमुख तीजें मनाई जाती हैं, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरितालिका तीज जिन्हें विभिन्न राज्यों में श्रद्धा व भक्ति से मनाया जाता है। आइए जानते हैं वर्ष 2025 में ये तीनों तीज कब-कब मनाई जाएंगी।

हरियाली तीज 2025
तारीख: 27 जुलाई 2025 (रविवार)
हरियाली तीज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि 26 जुलाई को रात 1:41 बजे शुरू होकर 27 जुलाई को रात 10:41 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, झूला झूलती हैं और लोकगीत गाकर त्योहार को मनाती हैं।
कजरी तीज 2025
तारीख: 12 अगस्त 2025 (मंगलवार)
हरियाली तीज के 15 दिन बाद आने वाली कजरी तीज, जिसे कजली तीज या बूढ़ी तीज भी कहा जाता है, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं कजरी गीत गाकर प्रकृति, प्रेम और विरह की भावनाएं व्यक्त करती हैं। साथ ही, चंद्रमा और शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार, इस दिन बेटियों को मायके से ससुराल उपहार भी भेजे जाते हैं।
हरितालिका तीज 2025
तारीख: 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)
हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं मिट्टी की मूर्तियों से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पार्वती जी की सखियों ने उन्हें भगवान शिव से विवाह के लिए जंगल में ले जाकर छिपा दिया था। इस व्रत को कठिनतम व्रतों में गिना जाता है, जिसमें महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ पूजन करती हैं और अखंड भक्ति का परिचय देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
