Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
भंडारे में इन लोगों को नहीं खाना चाहिए खाना, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप
हिंदू धर्म के साथ अन्य कई धर्म के लोग भी दान पुण्य करने के लिए भंडारा, लंगर जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हर धर्म में गरीबों की मदद करना, भूखे को खाना खिलाना पुण्य की बात मानी जाती है।
रास्ते में चलते हुए कहीं भी लंगर दिख जाएं तो हमारा दिल खुश हो जाता है, क्योंकि लंगर, भंडारे के खाने में स्वाद ही लाजवाब होता है। लेकिन क्या आपको पता है धर्म शास्त्रों में कुछ लोगों को भंडारे का खाना खाना वर्जित बताया गया है। वहीं कई लोग भंडारे के खाने को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

भंडारा करके धनी लोग पुण्य कमाते हैं, तो वहीं गरीब लोगों को एक वक्त का खाना मिल जाता है। ऐसे में शास्त्रों में किन लोगों को भंडारे का खाना खाने से मना किया गया है और क्यों आइए जानते हैं, साथ ही यह भी की अगर सक्षम व्यक्ति भंडारे का खाना खा लें तो क्या करना चाहिए।
अगर कोई सक्षम व्यक्ति भंडारे में भोजन करता है तो इसे अनुचित बताया गया है क्योंकि भंडारा उन लोगों का पेट भरने के लिए होता है जो गरीब हैं और दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से जुटा पाते हैं।
किसी सक्षम व्यक्ति के भंडारे में जाकर भोजन करना एक गरीब के हिस्से का भोजन हड़पने के बराबर माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोग पाप के भागीदारी होते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक अगर किसी सक्षम व्यक्ति ने भंडारे में भोजन कर लिया तो मां लक्ष्मी उनसे रूठ सकती हैं। जिस कारण व्यक्ति को धन हानि और जीवन में अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सक्षम लोग भंडारा खाने के बाद करें ये काम
अगर आप सक्षम हैं इसके बावजूद भी अगर आप भंडारा या लंगर प्रसाद के रूप में खा रहे हैं तो भंडारे में अपना सहयोग जरूर दें। आप चाहे तो भंडारे में सेवा भी कर सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद को भोजन भी करवा सकते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications