Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
New Year 2023: न्यू ईयर पर दिल्ली वाले ऐसे करें अपने नए साल की शुरूआत

नए साल का स्वागत करने के लिए लोग तैयार है। कई लोगों ने अपना नया साल मनाने की प्लानिंग कर ली है। इस साल लोगों में नए साल को मनाने का उत्साह इसलिए भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। क्योंकि इस साल की शुरूआत रविवार से हो रही है। अधिकतर लोगों की इस दिन छूट्टी होती है, जिस कारण ऑफिस से छुट्टी लेने की टेंशन या फिर नए साल का पहला दिन ऑफिस में बिताने की जगह आप अपने हिसाब से अपना नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक अपने नए साल को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है तो आप एक दिन का भी प्लान बना सकते हैं। एक दिन के ट्रिप में भी आप अपने दिन को बहुत अच्छे से बीता सकते हैं। तो आइए जानते हैं अपने शहर में ही रहकर आप किस तरह अपने नए साल पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
शहर के फेमस प्लेस पर जाएं घूमने
नए साल पर आप अपने ही शहर में मिनी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आपके शहर में या उसके आस-पास के किसी जगह पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ताज महल, मथुरा या फिर इसके आस-पास के किसी भी घूमने वाली जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जहां से आप एक दिन में ही वापस आ सकते हैं।
अपने शहर को में घूमें
अगर आपका मन शहर से बाहर जाने का नहीं है तो आप अपने ही शहर में रहकर घूमने का प्लान बना सकते हैं। साल के पहले दिन आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ अपने शहर को ही एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप सिटी के पार्क, हिस्टोरिकल प्लेसेस पर घूमने जा सकते हैं। आप बच्चों के साथ पिकनिक का भी प्लेन बना सकते हैं। जैसे दिल्ली में रहने वाले लोग लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, सुंदर नर्सरी, अक्षकधाम जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
एडवेंचर पार्क
अपने शहर में रोमांचक एक्टिविटी वाले जैसे एडवेंचर पार्क, थीम पार्क जाने का प्लान बनाए। आप कोई ऐसी जगह चुनें, जहां आपका पूरा दिन मजे से निकल जाए। अगर आप दिल्ली में रहने वाले हैं, तो EOD एडवेंचर पार्क, एडवेंचर पार्क, लोहगढ़ फार्म जैसी जगह घूमने जा सकते हैं। आज कल इन जगहों पर बोटिंग से लेकर बंजी जंपिंग, रोप वे, जैसी एक्टिविटी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
