Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Sita Navami 2025 Wishes: सीता नवमी पर इन शुभकामनाएं से दें प्रियजनों को जानकी जयंती की बधाई
Happy Sita Navami 2024 Wishes : सीता नवमी, जिसे जानकी जयंती भी कहते हैं, वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता सीता का प्राकट्य हुआ था, जो श्रीराम की पत्नी और मिथिला के राजा जनक की दुलारी पुत्री थीं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब राजा जनक खेत जोतते हुए यज्ञ की भूमि तैयार कर रहे थे, तब उन्हें धरती से एक नवजात कन्या प्राप्त हुई। उन्होंने उसे अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार कर 'सीता' नाम दिया।
माता सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना गया है और वे धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी हैं। सीता नवमी के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन श्रद्धा भाव से सीता माता की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस वर्ष सीता नवमी 5 मई को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं-

सीता नवमी पर भेजें ये शुभकामनाएं (Happy Sita Navami 2024 Wishes)
1. सीता नवमी के इस पावन पर्व पर
माता सीता का आशीर्वाद आपको दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ जीवन की हर चुनौती का सामना करने की शक्ति दे।
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. श्री सीताय नम:।।
इस सीता नवमी पर देवी सीता के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
उनका दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे।
शुभकामनाएं!
3. हर नारी की शक्ति है मां सीता, हर नारी की प्रेरणा हैं वे।
इस सीता जयंती पर प्रार्थना है कि हर स्त्री को मिले सम्मान, समता और खुशहाली।
सीता नवमी की मंगलकामनाएं!
4. त्याग, साहस और करुणा की प्रतिमूर्ति माता सीता को कोटि-कोटि नमन।
उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर हम भी जीवन में सच्चाई और सहनशीलता के पथ पर आगे बढ़ें।
सीता नवमी की शुभकामनाएं!
5. लक्ष्मी स्वरूपा मां सीता करें हर दुख-दर्द दूर,
जीवन में आएं खुशियों की भरमार,
पूरी हों आपकी हर मनोकामना इस शुभ अवसर पर।
सीता जयंती की बधाई!
6. देवी सीता का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद, ज्ञान और सौभाग्य से भर दे।
परिवार में बनी रहे एकता और प्रेम का वातावरण।
सीता नवमी की अनंत शुभकामनाएं!
7. आज सीता नवमी का पावन उत्सव है,
धरती पर दिव्यता की ज्योति प्रकट हुई थी।
इस अलौकिक दिन पर सभी को बधाई और मंगलकामनाएं।
मां जानकी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहे।
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
8. जनकसुता जग जननि जानकी।
अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
सीता जयंती की शुभकामनाएं
शाश्वत शक्ति का आधार माँ जानकी जयंती की शुभकामनाएं
9. वित्रता, त्याग, समर्पण, साहस और धैर्य का पर्व सीता जयंती की शुभकामनाएं
सीता नवमी के दिन आप सभी को मां का दिव्य आशीर्वाद सदैव मिले!
10. त्याग, शील, ममता और समर्पण का पर्व सीता जयंती की शुभकामनाएं
मिथिला पुत्री, जनक नंदनी माता सीता जी के प्राकट्योत्सव जानकी नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जानकी नवमी की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
