Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सोमवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना होता है शुभ, जानिए बाकी दिन किस पेड़ की करें पूजा
हिंदू धर्म में प्रकृति को देवी-देवताओं का रूप माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में हर दिन एक अलग पेड़ की पूजा करने का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार किस दिन किस भगवान की पूजा करनी चाहिए और किस पेड़ को किस भगवान से जोड़ कर देखा जाता है।

किस दिन करें किस पेड़ की पूजा
सोमवार को करें पीपल के पेड़ की पूजा
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ की पूजा करने से कानून से जुड़े मामले हल हो जाते हैं, करियर में कामयाबी मिलती है, व्यक्ति को अपने जीवन में हर समस्या से लड़ने की हिम्मत मिलती है।
मंगलवार के दिन करें नीम के पेड़ की पूजा
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित किया गया है। इस दिन नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस किसी की कुंडली मे मंगल कमजोर होता है उसे हनुमान जी की पूजा करने के बाद नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन का हर दुख दूर हो जाता है। नीम के पेड़ में जल चढ़ाने से मंगल आपके जीवन में शुभ संकेत देने लगते है।
बुधवार के दिन करें आंवले के पेड़ की पूजा
बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। हिंदू शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन कोई भी काम करने से पहले भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ानी चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना गया है।
गुरुवार को करें केले के पेड़ की पूजा
हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन अगर महिलाएं केले के पेड़ की पूजा करती हैं, तो उनके घर में बरक्कत बनी रहेगी।
शुक्रवार के दिन करें केले के पेड़ की पूजा
शुक्रवार का दिन हिन्दू धर्म में मां संतोषी और लक्ष्मी माता को समर्पित है। इस दिन भी केले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं आप इस दिन आवले के पेड़ की पूजा और तुलसी के पौधे की भी पूजा कर सकते हैं। इससे घर में धन का आगमन बना रहता है और सुख-शांति का भी वास होता है।
शनिवार को करें पीपल के पेड़ की पूजा
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्हें काला तिल, सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाए करने के साथ पीपल के पेड़ की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications