Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Hanuman Chalisa Upay: पानी का गिलास लेकर करें हनुमान चालीसा का पाठ, पूर्ण फल पाने के लिए करें ये काम
जल ही जीवन है। ये जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म में कई नदियों को जीवनदायिनी और उसके पानी को पवित्र माना गया है। क्या आप जानते हैं कि इसमें कई आध्यात्मिक गुण भी बसे होते हैं।
जल पंचतत्वों में से एक है। सादे पानी का इस्तेमाल कर हम अपने घर और जीवन की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। सनातन परंपरा के अनुसार पानी में याद को बनाये रखने की क्षमता मौजूद है।
पानी में याद्दाश्त को बनाये रखने के गुण का प्रमाण प्राचीन काल में मिलता है। पुराने समय में ऋषि-मुनि अपनी साधना के समय अपने पास कमंडल में जल भरकर रखते थे। आज हम जल से जुड़े एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो जल का यह अचूक उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

हनुमान चालीसा के लाभ
बजरंगबली को कलयुग का देवता माना गया है। हनुमान चालीसा के जरिए भक्त उनकी आराधना करते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है। जीवन में किसी भी तरह का भय नहीं सताता है। यह अपने भक्तों को आर्थिक समस्या से निजात दिलाते हैं और बल-बुद्धि-विद्या का आशीर्वाद देते हैं। हर उम्र के साधकों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करते समय रखें पानी का गिलास
ऐसा माना जाता है कि यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करते समय अपने पास पानी का गिलास रखते हैं तो वह जल अभिमंत्रित हो जाता है। हनुमान चालीसा की शक्तियां उस जल में समा जाती हैं। चालीसा पाठ का पूर्ण फल पाने के लिए जातक को यह जल पीने की सलाह दी जाती है। आप स्वच्छ तन मन से श्रीराम के प्रिय भक्त का स्मरण करें। अपने पास पानी का गिलास रखें और फिर सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके पश्चात् इस जल को पी लें, इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
