Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Tulsi Vivah 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में होगा तुलसी विवाह, नोट करें तिथि-शुभ मुहूर्त
Tulsi Vivah 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। तुलसी विवाह को देव उठनी एकादशी या इसके अगले दिन मनाया जाता है, जिसमें तुलसी (वृंदा) का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह से दांपत्य जीवन की कठिनाइयाँ समाप्त होती हैं और विवाह में आ रही अड़चनों का समाधान होता है।

तुलसी विवाह की तिथि और शुभ मुहूर्त 2024 (Tulsi Vivah 2024 Kab Hai?)
इस वर्ष तुलसी विवाह का आयोजन 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 1:01 बजे समाप्त होगी। तुलसी विवाह का सबसे शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को प्रदोष काल में होगा, जो सूर्यास्त के बाद शुरू होकर रात 5:29 से 7:53 बजे तक रहेगा।
विशेष योग और शुभ संयोग
इस बार तुलसी विवाह के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग 12 नवंबर को सुबह 7:52 बजे से 13 नवंबर सुबह 5:40 बजे तक रहेगा, और रवि योग सुबह 6:42 से 7:52 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, हर्षण योग सुबह से शाम 7:10 तक और वज्र योग उसके बाद रहेगा।
तुलसी विवाह का महत्व
पुराणों के अनुसार, तुलसी विवाह में शालिग्राम भगवान का तुलसी (वृंदा) से विवाह होता है। वृंदा, दैत्यराज जलंधर की पत्नी थीं और भगवान विष्णु की महान भक्त थीं। भगवान विष्णु ने जलंधर का वध किया, जिसके बाद वृंदा ने अपने प्राण त्याग दिए, और उनके स्थान पर तुलसी का पौधा प्रकट हुआ। विष्णु भगवान ने वरदान दिया कि तुलसी उनके शालिग्राम रूप के साथ पूजनीय रहेंगी। यही कारण है कि विष्णु पूजा में तुलसी का विशेष स्थान है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
