Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तुलसीदास जयंती अपनों को भेजें संत तुलसीदास के अनमोल विचार और शुभकामनाएं
Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi : गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी साहित्य के महान कवि और संत थे, जिन्होंने भगवान राम के जीवन पर आधारित महाकाव्य रामचरितमानस की रचना की। वे श्रीराम के अनन्य भक्त थे और उनका संपूर्ण जीवन प्रभु भक्ति, सत्संग और लोक कल्याण को समर्पित रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसीदास जी का जन्म सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था, जिसे तुलसीदास जयंती के रूप में मनाया जाता है।
उनका जीवनकाल लगभग 1497 से 1623 ईस्वी के मध्य माना जाता है। उनकी वाणी आज भी लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर आप तुलसीदास जी के प्रेरणादायक विचारों को अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं और उन्हें इस पुण्य दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi
1. तुलसीदास जयंती पर यहां से शेयर करें मैसेज
तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुंओर
बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
2. राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरी द्वार
तुलसी भीतर बाहेरहुं जौं चाहसि उजियार
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
3. मो सम दीन न दीन हित तुम्ह समान रघुवीर
अस बिचारि रघुबंस मनि हरहु बिषम भव भीर
तुलसीदास जयंती की शुभकामना
4. तुलसी जे कीरति चहहिं, पर की कीरति खोइ
तिनके मुंह मसि लागहैं, मिटिहि न मरिहै धोइ
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
5. तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक
साहस सुकृति सुसत्यव्रत,राम भरोसे एक
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
6. नमन करू तुम चरणों में, राम चरित के रचेता
तुलसीदास दोनों कर जोडू, राम ह्रदय विजेता
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
7. दुर्जन दर्पण सम सदा, करि देखौ हिय गौर
संमुख की गति और है, विमुख भए पर और
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
8. जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी
कबि उर अजिर नचावहिं बानी,
मोरि सुधारिहि सो सब भांती
जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती,
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
9. परहित सरिस धरम नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई।
- तुलसीदास
10. माता-पिता गुरु स्वामि सिख, सिर धरि करहिं सुभाय।
लहेउ लाभु तिन्ह जनम कर, नतरु जनम जग जाये।।
Tulsidas Jayanti 2025 Quotes in Hindi
1. रामभक्ति का दीप जले, तुलसीदास के विचारों से जीवन सजे। तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं।
2. तुलसीदास जी की वाणी अमर है, उनकी शिक्षाएं हमें जीवन भर प्रेरित करती रहें।
3. भक्ति, नीति और चरित्र के प्रतीक तुलसीदास जी को शत-शत नमन, जयंती की मंगलकामनाएं।
4. राम नाम से बढ़कर कोई साधन नहीं, और तुलसीदास से बड़ा कोई भक्त नहीं।
5. राम बिनु गति नाहीं, बिना राम के जीवन की कोई दिशा नहीं।
6. हरि अनंत हरिकथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता।
7. बिनु सत्संग विवेक न होई, अच्छे संग से ही विवेक जागता है।
8. राम नाम मनि दीप धरु जीह देहरी द्वार, जिह्वा से राम का नाम लेकर जीवन को रोशन करो।
9. तुलसी भरोसे राम के, निष्काम हो कर जिए।
10. मनोजवम् मारुत तुल्य वेगम्, तुलसीदास की हनुमान भक्ति का प्रतीक।
11. रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी की जयंती पर, उनकी शिक्षाएं हमें सच्चे जीवन का मार्ग दिखाएं।
12. तुलसीदास जयंती पर प्रभु श्रीराम का नाम आपके जीवन में उजाला करे।
13. गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उनके दोहों को अपनाएं और जीवन को श्रेष्ठ बनाएं।
14. तुलसीदास जी का जीवन हमें सिखाता है, भक्ति, विनम्रता और सत्कर्म, जयंती पर उन्हें नमन।
15. भय बिनु होई न प्रीति, प्रेम और भक्ति में थोड़ा भय ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
