Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
UAE First Hindu Temple: अबू धाबी में बने देश के पहले हिंदू मंदिर की क्या है खासियत?
UAE First Hindu Temple Details in Hindi: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यूएई की यात्रा के दौरान 14 फरवरी 2024 को अबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भ गृह में हिंदू रीति रिवाज से पूजा अर्चना भी की। यह हिंदू मंदिर 18 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
बीएपीएस (बोचनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण) संस्था संयुक्त अरब अमीरात का यह पहला पारंपरिक तथा बहुत ही विशाल हिंदू मंदिर है। कुछ दिन पहले दिसंबर 2023 में ही बीएपीएस प्रमुख ईश्वरचरणदास ने पीएम मोदी को स्वयं जाकर निमंत्रण सौपा था। जिसे पीएम मोदी ने सहजता पूर्वक स्वीकार किया तथा उद्घाटन समारोह में आने का आश्वासन भी दिया और पीएम मोदी ऐतिहासिक हिंदू मंदिर का उत्साह पूर्वक समर्थन भी किया। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि यूएई की राजधानी अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर की क्या खासियत है।

अबू धाबी के हिंदू मंदिर की क्या खासियत है
अबू धाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण विशालकाय क्षेत्र में हो रहा है जो लगभग 27 से 30 एकड़ के बीच में है। मंदिर समिति के सदस्य द्वारा बताया गया है कि हिंदू मंदिर लगभग 13 एकड़ में बन रहा है और शेष 13 एकड़ में गार्डन तथा गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अबू धाबी में हिंदू मंदिर निर्माण 2019 से शुरु हो गया था। दुबई में तीन बड़े-बड़े विशालकाय हिंदू मंदिर हैं लेकिन अबू धाबी में एक भी मंदिर नहीं था। इसलिए यूएई की सरकार जमीन दान देकर हिंदू मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। बीएपीएस एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ मंदिर है। इसमें अनेक प्रकार के वास्तु कला तथा डिजाइन विकसित किये गए हैं।
अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर 700 करोड़ में निर्मित हो रहा है

भगवान स्वामी नारायण को समर्पित इस हिंदू मंदिर का निर्माण लगभग 700 करोड़ की लागत में हो रहा है। बीएपीएस मंदिर दुबई अबू धाबी शेख जायद हाईवे पर बन रहा है। मंदिर निर्माण के लिए लगभग 18 लाख ईटों का उपयोग किया गया है। इसके साथ-साथ संगमरमर के पत्थरों का भी उपयोग किया गया है। नए-नए वास्तु कला के साथ विशेष प्रकार की आकृति भी उतारी गई है। अबू धाबी में हिंदू मंदिर का निर्माण बीएपीएस नामक संस्था ने करवाया है। बीएपीएस का पूर्ण नाम बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण है।
मंदिर निर्माण में नक्काशी पत्थरों का इस्तेमाल
अबू धाबी में बन रहे विशालकाय हिंदू मंदिर की तस्वीर देखने से ही अंदाजा लग जाता है कि कितनी सुंदर कलाकृति के साथ इस मंदिर को सजाया गया है। इस मंदिर निर्माण में संगमरमर के साथ-साथ विशेष प्रकार के पत्थरों पर नई-नई आकृति उकेरी गई है। बीएपीएस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। इसमें अनेकों नक्काशी का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर की दीवारों में देवी देवताओं की आकृति बहुत ही सुंदर रूप में उभारी गयी है। बीएपीएस मंदिर बहुत ही भव्य विशालकाय है। इसका सुंदरता का वर्णन शब्दों में कर पाना मुश्किल है। बीएसपीएस मंदिर दिल्ली में बने अक्षरधाम मंदिर की याद दिलाता है। मंदिर के साथ-साथ गर्भ गृह में रखे भगवान की प्रतिमा भी बहुत सुंदर है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
