Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या की तिथि है बेहद ख़ास, जानें स्नान दान का शुभ समय
Vaishakh Amavasya 2024 Kab Hai: वैशाख माह प्रारंभ हो गया है। वैशाख माह में आने वाली अमावस्या हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस दिन पितृ देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना होती है। अमावस्या प्रत्येक महीने में आती है। अमावस्या पर विवाह, सगाई, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश इत्यादि कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस तिथि पर पवित्र जलाशय या गंगा नदी में स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा, पिंडदान, हवन तथा ब्राह्मणों को भोजन कराने को बहुत ही शुभ माना गया है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक यह समय चंद्रमा को समर्पित होता है। इस तिथि पर चंद्रमा अपने अस्तकाल पर होता है जिसके कारण यह समय बहुत ही शक्तिशाली होता है। यह खास समय उन लोगों के लिए अशुभ माना जाता है जिनके जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बहुत ही खराब होती है। जब अमावस्या के दिन करीब है तो आइए उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं:

कब है 2024 की वैशाख अमावस्या?
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष वैशाख माह की अमावस्या तिथि 7 मई दिन मंगलवार 2024 प्रातः काल 11 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 8 मई दिन बुधवार 2024 को प्रातः काल 8 बजकर 51 मिनट में इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से अमावस्या 8 मई दिन बुधवार को होगी तथा दर्श अमावस्या 7 मई दिन मंगलवार को होगी।
वैशाख अमावस्या 2024 का स्नान दान का समय
हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या पर स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है तथा आय के साधन में इजाफा होता है। इसके साथ ही पापों का नाश होता है। ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या पर सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से जीवन में बहुत ही उत्तम स्थिति बनी रहती है। अमावस्या का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः काल 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक है। इसके पश्चात लाभ उन्नति मुहूर्त प्रातः काल 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक तक है। इसके बाद अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त प्रातः काल 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
