Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
Vaishakh Month 2024 Festival List: शुरू हुआ वैशाख माह, आएंगे अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व
Vaishakh Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 अप्रैल दिन बुधवार से वैशाख महीना प्रारंभ हो रहा है। वैशाख महीने में भगवान कृष्ण के माधव स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। यही कारण है कि इसे माधव मास भी कहा जाता है। इस महीने में संपूर्ण देवी देवताओं का निवास जल में होता है। वैशाख का महीना स्नान-दान, मांगलिक कार्य तथा जल दान के लिए बहुत ही फलदायी है।
हिंदू नव वर्ष में वैशाख दूसरा महीना होता है जो चैत्र माह के बाद आता है। इस महीने में अक्षय तृतीया, भौमवती अमावस्या, वरुथिनी एकादशी, सीता नवमी, बुद्ध पूर्णिमा, नरसिंह जयंती, परशुराम जयंती, मोहिनी एकादशी, वैशाख अमावस्या समेत कई व्रत तथा त्यौहार आते हैं। आइए जानते हैं वैशाख मास 2024 में कौन कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं और उनकी सही तारीख क्या है।

वैशाख महीने में किस भगवान की पूजा करनी चाहिए?
वैशाख माह में भगवान विष्णु के अनेकों अवतारों की पूजा अर्चना करने का विधान है। वैशाख माह विष्णु के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक भगवान श्री हरि विष्णु नारायण ने इसी माह में परशुराम का अवतार लिया था। इनके पूजन से शत्रुओं का विनाश होता है तथा विजय की प्राप्ति होती है। रोग, दोष एवं कष्ट समेत कई संकट दूर होते हैं।
इसके साथ-साथ वैशाख के पावन महीने पर नृसिंह, कुर्म और बुद्ध अवतार की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा पर भगवान श्री हरि विष्णु नारायण के बुद्ध अवतार की पूजा अर्चना की जाती है। इस पवित्र महीने में सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीपल पेड़ में जल अर्पित करें इसके साथ ही श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करें क्योंकि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही सुबह तथा शाम माँ तुलसी की पूजा अर्चना करें तथा घी के दीपक प्रज्वलित करें। इससे घर परिवार में सकारात्मकता और शुभता बनी रहती है।
वैशाख 2024 के व्रत त्यौहारों की लिस्ट (Vaishakh Month Festival Calendar 2024)
वैशाख माह प्रारंभ - 24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार
विकट संकष्टी चतुर्थी - 27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार
पंचक प्रारंभ - 2 मई 2024 दिन गुरुवार
वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती - 4 मई 2024 दिन शनिवार
प्रदोष व्रत कृष्ण - 5 मई 2024 दिन रविवार
मासिक शिवरात्रि - 6 मई 2024 दिन सोमवार
वैशाख अमावस्या, टैगोर जयंती - 8 मई 2024 दिन मंगलवार
अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती - 10 मई 2024 दिन बुधवार
विनायक चतुर्थी - 11 मई 2024 दिन गुरुवार
शंकराचार्य जयंती, रामानुज जयंती - 12 मई 2024 दिन शुक्रवार
वृष संक्रांति, गंगा सप्तमी - 14 मई 2024 दिन मंगलवार
बगलामुखी जयंती - 15 मई 2024 दिन बुधवार
सीता नवमी - 17 मई 2024 दिन शुक्रवार
मोहिनी एकादशी - 19 मई 2024 दिन रविवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल) - 20 मई 2024 दिन सोमवार
नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती - 22 मई 2024 दिन बुधवार
वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा - 23 मई 2024 दिन गुरुवार
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications