Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vaishakh Purnima 2026 Daan: वैशाख पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, घर में सुख-समृद्धि का होगा वास
Vaishakh Purnima 2026 Daan: हिंदू धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र और फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर अगले दिन रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। वैशाख पूर्णिमा को व्रत, स्नान और दान के लिए खास माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है, इसलिए इसे धर्म, तप और दान का संगम भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य कई गुना फल देते हैं और व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, यह तिथि बौद्ध धर्म में भी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रमुख घटनाएं घटित हुई थीं। आइए, जानते हैं कि इस पावन अवसर पर किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।

वैशाख पूर्णिमा पर किन चीजों का करें दान?
जल से भरा मटका दान करें
गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना या जल से भरा घड़ा दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इससे मन को शांति और संतोष मिलता है।
अन्न और भोजन का दान
वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन पर जरूरतमंदों को चावल, दाल या भोजन कराना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
वस्त्र दान करें
वैशाख पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को हल्के और सूती कपड़े दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
गुड़ और शक्कर का दान
वैशाख पूर्णिमा के दिन मीठी चीजों का दान रिश्तों में मिठास लाने वाला माना जाता है। इससे घर के माहौल को सुखद बनाता है।
पंखा या छाता दें
वैशाख पूर्णिमा पर तेज गर्मी से राहत देने के लिए पंखा या छाता दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। यह दूसरों को राहत देने के साथ पुण्य भी देता है।
फल और शीतल पेय
वैशाख पूर्णिमा पर फल और ठंडे पेय पदार्थों का दान करने से शरीर को ठंडक मिलती है और मन को सुकून मिलता है।
दूध के दान करें
वैशाख पूर्णिमा पर दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन क्या करें?
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करें और व्रत रखें। जरूरतमंदों को दान देना न भूलें। शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है।
वैशाख पूर्णिमा पर क्या न करें?
इस दिन झूठ बोलना, क्रोध करना या किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है। तामसिक भोजन और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें।
दान-पुण्य का विशेष महत्व
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति के कर्मों को शुद्ध करता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। यह अवसर आत्मिक शांति और सुख-समृद्धि पाने का श्रेष्ठ समय माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
